रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की बहू की बेरहमी से हत्या: चाकू से किए कई वार; पूछताछ में ससुर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
शहर के गायत्री नगर में मंगलवार सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान 65 वर्षीय रिटायर्ड पुलिसकर्मी की 36 वर्षीय बहू सविता दीक्षित की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ससुर रामनरेश दीक्षित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर 7 से 8 चोटों के निशान मिले हैं।
सास-ससुर के घर में रह रही थी
मृतका के पति देवेश दीक्षित बीएसएफ में जवान हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में पदस्थ हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। सविता लंबे समय से अपनी बेटियों के साथ सास-ससुर के घर में रह रही थीं।
बहू की चीख सुन पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया
मकरोनिया थाना प्रभारी नितिन पाल के मुताबिक, मंगलवार सुबह घर से महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो सविता मृत मिलीं, जबकि आरोपी ससुर घर में ही मौजूद था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
ससुर का दावा- छोटी बच्ची को पटक रही थी बहू
पूछताछ में रामनरेश दीक्षित ने पुलिस के सामने घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा है। उसका दावा है कि सुबह बहू नीचे आई और घर में रखे मंदिर को उठाकर फेंक दिया।
इसके बाद कुर्सियों में भी तोड़फोड़ की और फिर बड़ी बेटी को स्कूल छोड़ने चली गई। आरोपी का कहना है कि वह नहाने के बाद पूजा कर रहा था। इसी दौरान बहू वापस लौटी और कथित तौर पर छोटी बच्ची को उठाकर पटकने लगी।
मुझ पर चाकू से हमला किया, फिर मैंने मारपीट की
आरोपी ने दावा किया कि पोती को बचाने के लिए वह आगे आया तो बहू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसके हाथ में चोट लगी। इसके बाद उसने बहू से चाकू छीन लिया और उसके साथ मारपीट की।
आरोपी के मुताबिक, मारपीट में सविता को गंभीर चोटें लगीं और उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी के इस बयान की घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुष्टि कर रही है।
पति BSF में, दूसरा बेटा पुलिस विभाग में
सविता के पति देवेश दीक्षित बीएसएफ में जवान हैं और पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। वहीं आरोपी रामनरेश दीक्षित का दूसरा बेटा पुलिस विभाग में पदस्थ बताया गया है। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण
पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर प्रारंभिक तौर पर 7 से 8 चोटों के निशान मिले हैं। मौत किस चोट के कारण हुई और घटनाक्रम वास्तव में किस तरह हुआ, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद चलेगा।
फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!