एक टिप्पणी और मचा सियासी बवाल: गिरफ्तारी के बाद 8 घंटे पूछताछ; फिर मिली रिहाई, 6 धाराओं में केस, बोले- बदले की कार्रवाई हुई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चैन्नई।
तमिलनाडु में डीएमके नेता और नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। उदयनिधि के खिलाफ छह धाराओं में केस दर्ज किया गया है। रिहाई के बाद उन्होंने इसे अपने खिलाफ बदले की कार्रवाई बताया।
मामला तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक रैली से जुड़ा है। आरोप है कि रैली के दौरान अभिनेत्री तृषा का नाम लेकर नारेबाजी होने पर उदयनिधि ने ऐसी टिप्पणी की, जिसे तृषा से जोड़कर आपत्तिजनक बताया गया। विवाद बढ़ने के बाद उदयनिधि ने सफाई दी कि उनका इशारा अभिनेत्री की ओर नहीं, बल्कि कावेरी के पानी को लेकर था।
रैली में लगे 'तृषा-तृषा' के नारे, टिप्पणी पर बढ़ा विवाद
उदयनिधि सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित रैली में शामिल हुए थे। इसी दौरान भीड़ से 'तृषा-तृषा' के नारे लगाए गए।
आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा, "पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।" इस टिप्पणी को अभिनेत्री तृषा से जोड़कर देखा गया और मामला विवादों में आ गया।
उदयनिधि ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी का संदर्भ कावेरी के पानी से था। इसके बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
हाईकोर्ट पहुंचे थे उदयनिधि, सुनवाई से पहले गिरफ्तारी
गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, उनकी याचिका पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने करीब आठ घंटे तक उनसे पूछताछ की। इसके बाद मंगलवार को ही उन्हें रिहा कर दिया गया।
चुनाव के बाद विजय से मिली थीं तृषा
इस पूरे विवाद के बीच अभिनेता से नेता बने विजय और अभिनेत्री तृषा के संबंधों की चर्चाएं भी फिर सामने आई हैं। 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दिन तृषा का जन्मदिन भी था। तृषा पहले तिरुमाला मंदिर दर्शन करने पहुंचीं और इसके बाद विजय के घर गई थीं।
विजय और तृषा कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों करीब पांच फिल्मों में नजर आए हैं, जिनमें 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'लियो' भी शामिल है।
कावेरी जल विवाद को लेकर हुई थी रैली
जिस रैली में विवादित टिप्पणी का आरोप लगा, उसका मुख्य मुद्दा कावेरी नदी के पानी में तमिलनाडु की हिस्सेदारी था। विजय की पार्टी टीवीेके ने भी विधानसभा चुनाव के घोषणा-पत्र में राज्य के कावेरी जल अधिकारों की रक्षा का वादा किया था।
पार्टी ने कर्नाटक की मेकेदातु बांध परियोजना का विरोध जारी रखने और कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश लागू कराने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने की बात कही थी।
कावेरी जल बंटवारे को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच लंबे समय से विवाद है। तमिलनाडु के कृषि क्षेत्रों के लिए कावेरी का पानी बेहद महत्वपूर्ण है, जबकि कर्नाटक भी नदी के पानी का इस्तेमाल सिंचाई और पेयजल के लिए करता है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!