सिम निकालकर फेंक डाली थी कातिलों ने: मोबाइल बना मर्डर मिस्ट्री का गवाह
KHULASA FIRST
संवाददाता

पत्नी के शक के कारण तेज की गई जांच, सागर कनेक्शन से खुली पहचान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर इलाके में मजदूर की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है वही मामले में चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। हमलावरों ने पहचान मिटाने के लिए मोबाइल की सिम निकाल ली थी, लेकिन वही मोबाइल अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बन गया। डेटा और कॉल हिस्ट्री ने सागर से इंदौर तक पूरी कहानी जोड़ दी, जबकि पत्नी के शक ने जांच को नई दिशा दे दी है।
जानकारी के मुताबिक परसो रात राजेंद्र का थाना क्षेत्र के कुंदन नगर वाइन शॉप के पास खाली मैदान में एक युवक की खून से सनी लाश मिली थी। मृतक की पहचान नहीं हुई थी, लेकिन पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल मिला था जिसमें सिम नहीं थी। वहीं आसपास पूछताछ में खुलासा हुआ था कि मृतक का उसके साथ ही शराब पीने आए दो तीन लोगों से विवाद हुआ था।
मामले में पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें सामने आया कि हत्या के बाद आरोपियों को लगा कि सिम निकालने से मृतक की पहचान छिप जाएगी, लेकिन पुलिस ने मोबाइल हैंडसेट की जानकारी खंगाली। जांच में सामने आया कि मोबाइल सागर से खरीदा गया था।
इसके बाद पुलिस टीम सागर पहुंची और कॉल डिटेल व डेटा के आधार पर मृतक की पत्नी तक पहुंच गई। यहीं से मृतक की पहचान गोलू अहिरवार (32) के रूप में हुई। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदनी के मुताबिक गोलू अहिरवार करीब 14 महीने पहले सागर से इंदौर आया था। वह अपनी पत्नी के साथ छोटा बांगड़दा इलाके में रहकर मजदूरी कर रहा था। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना शनिवार रात करीब 7:45 बजे की है।
आरोपी पास की शराब दुकान से शराब लेकर आए थे और पास के खाली मैदान में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान गोलू का उनसे विवाद हो गया।
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दो से अधिक हमलावरों ने मिलकर गोलू पर हमला कर दिया और ईंट-पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को कुछ परिचितों पर शक जताया है।
पुलिस इन्हीं नामों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वही घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों में कुछ संदिग्ध चेहरे कैद हुए हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल डेटा और पत्नी के बयान के आधार पर केस लगभग सुलझ चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!