खबर
Top News

वर्दी का रौब या गुंडागर्दी: ट्रैफिक एसआई ने युवक को गाली दी, मारी लात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अप्रैल 2026, 12:56 pm
शेयर करें:

रेडिसन चौराहा; युवक को गालियां और धक्का-मुक्की कर लात मारते एसआई बलरामसिंह तोमर

वर्दी अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का ट्रैफिक संभालने और नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी निभाने वाली पुलिस अपने व्यवहार को लेकर सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर यातायात एसआई बलरामसिंह तोमर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे युवक को गालियां देते, धक्का-मुक्की करते और लात मारते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है वीडियो रेडिसन चौराहे का है, जहां उस समय वाहन चेकिंग अभियान चल रही थी। दावा है वीडियो पुराना है, लेकिन इसमें दिख रही भाषा, आक्रामकता और पुलिसिया अंदाज ने पुलिस के बर्ताव को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

वीडियो वायरल होने पर लोग सवाल उठा रहे हैं क्या ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर किसी आम नागरिक को इस तरह अपमानित करना पुलिसिंग का हिस्सा है? और कोई नियम तोड़ भी रहा हो, तो क्या उसे गाली देना, धक्का देना और लात मारना कानूनी तरीका माना जा सकता है? वीडियो में एसआई बलरामसिंह तोमर एक युवक के साथ बहस करते दिखाई दे रहे हैं।

कुछ ही क्षणों में बहस उग्र रूप ले लेती है और वे युवक को गालियां देते और लात मारते नजर आते हैं। मौके पर कुछ अन्य लोग भी हैं, लेकिन वीडियो में साफ महसूस होता है प्रताड़ित युवक पुलिस के सामने पूरी तरह असहज और बेबस है। सबसे ज्यादा सवाल मारपीट से ज्यादा उस भाषा और रवैये पर हैं, जो वर्दी की आड़ में किया गया।

ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर कितना अधिकार...शहर में रोज ट्रैफिक चेकिंग होती है। हेलमेट, सीट बेल्ट, दस्तावेज, शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों को लेकर कार्रवाई होती है लेकिन इस वीडियो ने यह बहस फिर जिंदा कर दी कानून लागू कराने के नाम पर पुलिस को आखिर कितनी छूट है?

जनता का कहना साफ है कोई नियम तोड़ता है तो चालान काटिए, वाहन जब्त कीजिए, कानूनी कार्रवाई कीजिए… लेकिन क्या सड़क पर उसे गाली देना और लात मारना भी अब ड्यूटी का हिस्सा है?यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों ने इसे वर्दी का दुरुपयोग, सड़क पर सत्ता का प्रदर्शन और आम आदमी के साथ अपमानजनक व्यवहार बताया।

पुराना वीडियो, लेकिन सवाल मौजूं... हालांकि, पुलिस महकमे का दावा है वीडियो पुराना है, लेकिन इससे जुड़े सवाल प्रासंगिक हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यही है वीडियो पुराना है, तो उस समय क्या कोई विभागीय जांच हुई थी? क्या संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया गया था? या मामला उस समय भी रूटीन चेकिंग की आड़ में दबा दिया गया था?

पुलिस एसआई का पद नेतृत्व और अनुशासन का भी पद माना जाता है। ऐसे में किसी अधिकारी स्तर के व्यक्ति का इस तरह का वीडियो सामने आता है, तो असर पूरे विभाग की छवि पर पड़ता है। ट्रैफिक ड्यूटी निश्चित रूप से कठिन है। सड़क पर बहस, दबाव, गर्मी, जाम और नियम तोड़ने वालों से रोज दो-चार होना पड़ता है।

लेकिन इसके बावजूद जनता की अपेक्षा यही है वर्दी का पहली जिम्मेदारी कानून हो, गुस्सा नहीं।यह वायरल क्लिप सिर्फ एक झगड़े का वीडियो नहीं, उस रिश्ते का आईना है, जो पुलिस और आम नागरिक के बीच रोज बन और बिगड़ता है। अगर कानून लागू कराने वाले ही कानून की मर्यादा से बाहर जाने लगें, तो सबसे बड़ा नुकसान जनता के भरोसे को होता है।

संबंधित समाचार

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

6 minutes ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

22 minutes ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

30 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 17 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 17 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 18 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 18 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 18 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 19 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 19 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 19 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 19 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 20 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 20 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!