युद्ध का असर: कई फैक्ट्रियों पर लगा ताला; महंगे होंगे ये सामान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युद्ध के साइड इफेक्ट अब भारत सहित दुनियाभर में दिखाई देने लगे हैं। इसका सबसे बड़ा असर उद्योगों पर पड़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में आम लोगों की जेब पर भी बोझ बढ़ने की आशंका है।
इनके दाम तेजी से बढ़ रहे
उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक, गैस की किल्लत और पेट्रोकेमिकल की कमी के कारण कांच, टाइल्स और अन्य निर्माण सामग्री के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। मकान निर्माण में कांच का अहम उपयोग होता है और गैस संकट के चलते इसका उत्पादन महंगा हो गया है, जिससे सीधे तौर पर घर बनाने की लागत बढ़ेगी।
कई फैक्टरियां हुई बंद
टाइल्स इंडस्ट्री पर भी इसका बड़ा असर पड़ा है। मोरबी की कई फैक्टरियां बंद हो गई हैं और कई बंद होने की कगार पर हैं। इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में टाइल्स की सप्लाई मुख्य रूप से मोरबी से होती है, ऐसे में उत्पादन घटने से कीमतों में उछाल तय माना जा रहा है।
केबल उद्योग भी प्रभावित
इसके चलते लोग अब मार्बल और ग्रेनाइट जैसे महंगे विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं। कॉपर और पीवीसी जैसे कच्चे माल के दाम बढ़ने से केबल उद्योग भी प्रभावित हुआ है।
प्लास्टिक और फर्नीचर उत्पाद महंगे
पहले 500 रुपए में मिलने वाला केबल बंडल अब 2500 से 3000 रुपए तक पहुंच गया है। इसी तरह प्लास्टिक दाने की कीमत 80 रुपए प्रति किलो से बढ़कर करीब 170 रुपए प्रति किलो हो गई है, जिससे प्लास्टिक और फर्नीचर उत्पाद महंगे हो रहे हैं।
रोजमर्रा के सामानों में भी बढ़ोतरी की संभावना
केमिकल इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। गैस आधारित अमोनिया और अन्य केमिकल महंगे होने से डिटर्जेंट, साबुन और बर्तन धोने के पाउडर जैसे रोजमर्रा के उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना है।
महंगाई का असर
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो महंगाई का यह असर और गहराएगा, जिससे निर्माण से लेकर घरेलू उपयोग की वस्तुओं तक सब कुछ महंगा हो सकता है।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!