खबर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: ट्रैफिक सिस्टम में बड़े उलटफेर के साथ लग गया; हेलमेट की हंटरबाजी पर लगा ब्रेक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अप्रैल 2026, 4:05 pm
शेयर करें:
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

अब रेड लाइट जंप, मोबाइल और रॉन्ग साइड पर सख्ती, टारगेट चालान खत्म, चौराहों पर नोडल सिस्टम लागू

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में शहर की सड़कों पर लंबे समय से चल रही चालानी हंटरबाजी पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। ट्रैफिक पुलिस ने नई रणनीति लागू करते हुए साफ कर दिया है कि हेलमेट पर चालानी कार्रवाई के बजाय अब फोकस सिर्फ असली उल्लंघनों पर रहेगा।

रेड लाइट जंप, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात, रॉन्ग साइड और वन-वे तोड़नेे वालों पर सीधा एक्शन होगा। खास बात यह कि हेलमेट चालान को लेकर सख्ती में मिली राहत से आम जनता और खुद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली है।

उल्लेखनीय है कि कल के अंक में खुलासा फर्स्ट ने ‘धूप में झुलसती वर्दी, कराहता आमजन’ शीर्षक से प्रथम पृष्ठ पर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर के माध्यम से आला पुलिस अफसरों और जनप्रतिनिधियों का पुलिस की हेलमेट को लेकर चल रही चालानी कार्रवाई को बंद करने की ओर ध्यानाकर्षित किया था।

नतीजा ये हुआ खबर प्रकाशित होने के बाद भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में अपने मातहतों के स्वास्थ्य और आमजन की पीड़ा को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने दोपहर करीब डेढ़ बजे डीसीपी ट्रैफिक, ट्रैफिक एडीसीपी, ट्रैफिक एसीपी और ट्रैफिक टीआई के साथ बैठक की। इस दौरान चारों जोन के एडीसीपी, एसीपी और टीआई भी मौजूद थे।

इसमें पुलिस कमिश्नर ने चालान टारगेट सिस्टम पूरी तरह खत्म करने का फैसला लिया है। इससे अब पुलिसकर्मियों पर नंबर बढ़ाने का दबाव नहीं होगा। सड़क पर कार्रवाई के लिए खड़े होने वाले अधिकारियों को साफ निर्देश हैं कि किसी भी स्थिति में गलत धारा में चालान नहीं बनाया जाए, खासकर रॉन्ग साइड और मोबाइल उपयोग के मामलों में पारदर्शिता रखी जाए। डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी को निदेश दिए कि हेलमेट चेकिंग के नाम पर चालान नहीं बनाए जाए।

नई व्यवस्था के तहत अब हर चौराहे पर तैनात पुलिस बल अपने-अपने नोडल पॉइंट से ट्रैफिक संभालेगा, ताकि जाम की स्थिति न बने और वाहनों का फ्लो बना रहे। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब चालान उसी धारा में किया जाएगा, जिसमें चालक वास्तव में दोषी पाया जाएगा, गलत धाराओं में चालान बनाने की मनमानी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस अब खासतौर पर रेड लाइट उल्लंघन, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, वन-वे तोडऩा, गलत पार्किंग और मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई करेगी। साइलेंसर में छेड़छाड़ मिलने पर उसे मौके पर ही जब्त किया जाएगा। इस बैठक में दिए दिशा-निर्देशों के तहत बीते दिनों से मातहतों और आमजन के बीच सुलग रही नाराजगी को ठंडा करने की कोशिश की गई है।

बदलाव का ये भी है बड़ा कारण
इस बदलाव के पीछे एक और बड़ा कारण है भीषण गर्मी भी है। तपती धूप में घंटों सड़क पर खड़े होकर कार्रवाई करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा था। वहीं आम लोग भी चिलचिलाती धूप में रुककर परेशान हो रहे थे। अंदरखाने पुलिसकर्मियों में इसको लेकर असंतोष था, जो सामने आने लगा था।

डीसीपी ट्रैफिक आरके त्रिपाठी के मुताबिक, अब ट्रैफिक प्रबंधन प्राथमिकता रहेगा और कार्रवाई संवेदनशीलता के साथ की जाएगी। बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार लोगों को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक 2025-26 में करीब 1.80 लाख चालान सिर्फ हेलमेट न पहनने पर किए गए थे, जबकि कुल चालान 2.54 लाख से ज्यादा रहे और 10 करोड़ से अधिक की वसूली हुई।

ऐसे में यह नया फैसला न सिर्फ सिस्टम में बदलाव है, बल्कि ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवालों का जवाब भी माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

5 minutes ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

10 minutes ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

13 minutes ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

16 minutes ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

22 minutes ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

25 minutes ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

29 minutes ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

31 minutes ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

37 minutes ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

38 minutes ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 1 hour ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 1 hour ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

about 1 hour ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 2 hours ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 2 hours ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

about 2 hours ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!