गृहमंत्री बोले: सोनिया जी, आपके पाप को जनता माफ नहीं करेगी; वंदे मातरम् रोकने का आरोप, देश से माफी मांगने को कहा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, चित्तौड़गढ़।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के निंबाहेड़ा में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के कारण राष्ट्रगीत को भुलाने का काम किया। शाह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से इसे सम्मान दिलाने का काम किया है।
‘सोनिया गांधी ने गान रोकने को कहा’
अमित शाह ने कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से गान रोकने के लिए कहा।
शाह ने कहा कि जिस ‘वंदे मातरम्’ को देश में फिर से सम्मान मिल रहा है, उसका कांग्रेस नेताओं को सम्मान नहीं है। उन्होंने इस कथित घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
‘जनता आपको देख रही है, माफी मांगनी चाहिए’
गृहमंत्री ने सोनिया गांधी पर व्यक्तिगत रूप से निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता इस पूरे घटनाक्रम को देख रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में यदि थोड़ी भी शर्म बाकी है तो उन्हें बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
शाह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़ा हुआ है।
निंबाहेड़ा में अटल की प्रतिमा का अनावरण
राजस्थान दौरे के दौरान अमित शाह ने निंबाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
इस दौरान उन्होंने चित्तौड़गढ़ सहित 15 जिलों में 5,659 करोड़ रुपए की लागत के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
अलवर में 10,580 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
शाह अपने दौरे के अगले चरण में अलवर के विजयनगर ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे 6,262 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।
शाह के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने का आरोप
अलवर में अमित शाह के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने का मामला भी सामने आया। खैरथल-तिजारा कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की बात कही गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें रातभर होटल में नजरबंद रखा गया।
वहीं, अलवर में सभा स्थल की ओर जा रहे कांग्रेस नेता दीनबंधु शर्मा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया गया कि उन्होंने विरोध स्वरूप काले गुब्बारे उड़ाने की कोशिश की थी।
‘वंदे मातरम्’ को लेकर बढ़ा राजनीतिक विवाद
‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा जहां कांग्रेस नेताओं पर राष्ट्रगीत के कथित अपमान का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस इन आरोपों को खारिज कर चुकी है और पूरे घटनाक्रम को अलग संदर्भ में देखे जाने की बात कह रही है।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!