कुप्रबंधन का जाम दम तोड़ती व्यवस्था
KHULASA FIRST
संवाददाता

सरवटे बस स्टैंड के भीतर जगह नहीं, सड़कों पर लग रही बसों की लंबी कतारें, प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही से व्यापारी और जनता परेशान
चंचल भारतीय 98936-44317 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरवटे बस स्टैंड प्रशासनिक अनदेखी व घटिया प्रबंधन का केंद्र बन गया है। खरगोन, सेंधवा और बड़वानी जैसे अन्य शहरों से आने वाली सैकड़ों बसों के लिए यह अंतिम पड़ाव तो है, लेकिन यहां की अव्यवस्था यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के लिए गले की फांस बन गई है।
बस स्टैंड के भीतर जगह की कमी और बढ़ती बसों की संख्या के कारण हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि बसों की लंबी कतारें मुख्य सड़क तक लग जाती हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दिनभर चक्काजाम की स्थिति बनी रहती है। हैरानी की बात यह है कि बस स्टैंड के भीतर पहले से खड़ी बसें जगह घेरे रहती हैं, जिसके चलते दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं मिल पाता।
मजबूरन चालक सड़कों पर ही बसें खड़ी कर देते हैं। इस कुप्रबंधन का सबसे बड़ा खामियाजा यहां के व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। येवले अमृततुल्य, मनमोहन नमकीन, पाटीदार भोजनालय, श्री लीला चाट और सागर ज्यूस जैसे संस्थानों के संचालकों का कहना है कि दिनभर यही आलम रहता है। सड़कों पर रेंगती बसों और शोर-शराबे के कारण न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
जिला प्रशासन और नगर निगम की प्लानिंग यहां आकर दम तोड़ती नजर आती है। स्टैंड के भीतर बसों के रोटेशन को लेकर कोई ठोस नीति नहीं होने से जाम की यह समस्या नासूर बन चुकी है। क्षेत्रीय नागरिकों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड की आंतरिक व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए और क्षमता से अधिक खड़ी रहने वाली बसों पर लगाम कसी जाए।
यदि समय रहते यातायात और बस स्टैंड प्रबंधन को सुव्यवस्थित नहीं किया गया, तो शहर के इस प्रमुख प्रवेश द्वार पर हालात और अधिक चिंताजनक हो जाएंगे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!