खबर
Top News

सड़क हादसे के पीड़ितों को सबसे बड़ी राहत: नेशनल लोक अदालत में 18,141 प्रकरणों का निराकरण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 मार्च 2026, 3:40 pm
शेयर करें:
सड़क हादसे के पीड़ितों को सबसे बड़ी राहत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन न्यायमूर्ति विजयकुमार शुक्ला, प्रशासनिक जज मप्र उच्च न्यायालय इंदौर खंडपीठ के मार्गदर्शन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ।

जिला, श्रम, कुटुंब न्यायालय, उपभोक्ता फोरम सहित डॉ. अंबेडकर नगर, देपालपुर, सांवेर और हातौद न्यायालयों में सुबह 10:30 बजे से लोक अदालत लगी। 3483 प्रकरणों में 55 करोड़ रुपए से अधिक के अवॉर्ड/डिक्री पारित किए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश शिवराजसिंह गवली ने बताया कुल 83 खंडपीठों का गठन किया गया था। इनमें आपराधिक 233, सिविल 89, मोटर दुर्घटना क्लैम 566, विद्युत 220, चेक बाउंस 964, वैवाहिक 163, श्रम 16, बैंक रिकवरी के 12 और अन्य 1220 प्रकरणों का निराकरण हुआ। न्यायालय पहुंचने से पहले ही कई मामलों का समाधान किया गया।

बस दुर्घटना के 27 प्रकरणों का निराकरण
एक महत्वपूर्ण प्रकरण में मोटर दुर्घटना दावा के 27 मामलों का सामूहिक निराकरण किया गया। मामला 13 जनवरी 2023 का है, जब इंदौर और आसपास के यात्री बस से धनुषकोडी रामेश्वरम जा रहे थे। रामेश्वरम के पास तेज गति से चल रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी थी, जिसमें तीन यात्रियों की मृत्यु हुई थी और कई गंभीर घायल हुए थे। प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण इंदौर में लंबित था। लोक अदालत में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी और क्लेमेंट्स के बीच लगभग 30 लाख रुपए में समझौता हुआ।

सड़क दुर्घटना पीड़ित को 48 लाख का मुआवजा
एक अन्य प्रकरण में 12 मार्च 2024 को हुई सड़क दुर्घटना में आदिल पिता सिकंदर पटेल गंभीर घायल हुए थे। एको जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने 48 लाख रुपए में समझौता किया।

21 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा
जल कर के 3558 प्रकरणों में 2 करोड़ से अधिक व संपत्ति कर के 10483 प्रकरणों में 21 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा हुई। बैंक रिकवरी, बीएसएनएल, विद्युत, फाइनेंस कंपनियों सहित अन्य श्रेणियों के 617 प्रकरणों में 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के अवॉर्ड, डिक्री, मुआवजा और वसूली के आदेश पारित किए गए।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 13 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 13 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 13 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 14 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 14 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 14 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 14 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 14 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 14 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 14 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 14 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 14 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 15 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 15 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 15 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 15 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 15 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!