शराब दुकानों की नीलामी पर फिर बदला सरकार का रुख: अब तय कीमत से 45 प्रतिशत तक कम दर पर नए टेंडर आमंत्रित; पहले खत्म की थी न्यूनतम बोली की सीमा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया लगातार बदलावों के कारण चर्चा में बनी हुई है। सरकार ने एक बार फिर अपने फैसले में बदलाव करते हुए यू-टर्न लिया है, जिससे पूरी प्रक्रिया अस्थिर नजर आ रही है।
पहले न्यूनतम बोली की सीमा खत्म
प्रदेश में बची करीब 200 दुकानों की नीलामी के लिए पहले न्यूनतम बोली की सीमा खत्म कर टेंडर बुलाए गए थे, लेकिन जब व्यापारियों ने कम दरों पर ऑफर दिए, तो सरकार ने 40 प्रतिशत से कम की सभी बोलियों को खारिज कर दिया। अब सरकार ने एक और बदलाव करते हुए तय कीमत से 45 प्रतिशत तक कम दर पर नए टेंडर आमंत्रित किए हैं।
21 चरणों के बाद भी अधूरी नीलामी
राज्य में 27 फरवरी से शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया जारी है, जो अब तक 21 चरणों में पूरी की जा चुकी है। इसके बावजूद 3553 दुकानों में से लगभग 200 दुकानों को अब भी खरीदार नहीं मिल पाए हैं।
इस स्थिति के पीछे प्रमुख कारण ये हैं
दुकानों की बेस प्राइस में लगभग 20% की बढ़ोतरी। टेंडर नवीनीकरण की पुरानी व्यवस्था का खत्म होना। इन बदलावों के चलते व्यापारी नीलामी में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
नियमों में लगातार बदलाव से भ्रम की स्थिति
नीलामी प्रक्रिया के दौरान सरकार ने बार-बार शर्तों में बदलाव किए हैं। पहले 40% तक कम दर पर टेंडर बुलाए गए। फिर कोई टेंडर नहीं आने पर न्यूनतम सीमा ही खत्म कर दी गई। लेकिन जब कम दरों पर ऑफर आए, तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इससे व्यापारियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है और नीलामी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इंदौर की दो दुकानें अब भी बाकी
इंदौर में कुल 173 शराब दुकानों में से दो दुकानें अब तक नहीं बिक पाई हैं। ये हैं- सरवटे बस स्टैंड और छोटी ग्वालटोली की दुकान। छोटी ग्वालटोली के लिए हाल ही में 5 टेंडर मिले थे, जिनमें सबसे ऊंची बोली तय कीमत से करीब 43% कम थी। इस वजह से इन्हें फिलहाल होल्ड कर दिया गया है। वहीं, सरवटे बस स्टैंड की दुकान के लिए ताजा टेंडर में एक भी बोली नहीं आई। हालांकि, 31 मार्च को करीब 42% कम दर का एक टेंडर पहले से होल्ड पर है।
आज खुलेंगे नए टेंडर
सरकार ने अब 45% तक कम कीमत पर नए टेंडर बुलाए हैं, जिन्हें आज खोला जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार अधिकांश दुकानों की नीलामी पूरी हो सकती है।
क्या है आगे की चुनौती?
लगातार बदलती शर्तों के कारण व्यापारियों का भरोसा प्रभावित हो रहा है। नीलामी प्रक्रिया लंबी खिंचती जा रही है। राजस्व पर भी असर पड़ने की आशंका है। अब यह देखना अहम होगा कि 45% तक छूट देने के बाद क्या सरकार सभी दुकानों के लिए खरीदार जुटा पाती है या नीलामी प्रक्रिया में और बदलाव देखने को मिलते हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!