गुंडे को नहीं बनाया आरोपी: राजनीतिक दबाव में लसूड़िया पुलिस; मामला संघ कार्यकर्ता के अपहरण की कोशिश और मारपीट का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

जिन्हें आरोपी बनाया उनकी गिरफ्तारी नहीं, राजीनामे की मिल रही धमकियां
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों संघ कार्यकर्ता के अपहरण की कोशिश और मारपीट के मामले में लसूड़िया पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि पहले तो पुलिस ने केस में कम आरोपी बनाए, दूसरा आरोपी हिमाचल कुशवाह पर तो केस ही दर्ज नहीं किया। इतना ही नहीं जिन पर किया उन्हें भी दस दिन बाद भी अब तक गिरफ्तार नहीं किया। नतीजा ये कि पीड़ित को राजनीमे के लिए लगातार धमकियां मिल रही हैं।
उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को तीन बाणधारी खाटूश्याम मंदिर सिंगापुर टाउनशिप में संघ कार्यकर्ता आशीष साहू और साथी हेमंत पीलिया का मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थक मनोज उर्फ बबलू यादव ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर अपहरण कर ले जाने की कोशिश की थी। इस दौरान हिमाचल कुशवाह उर्फ जेसीबी मामा पिता विनायक ठाकुर भी साथ में था। विवाद की वजह प्रॉपर्टी का झगड़ा बताया जा रहा था।
पुलिस ने केवल पांच को ही आरोपी बनाया
आशीष साहू ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि लसूड़िया पुलिस ने मनोज उर्फ बबलू यादव, पीयूष दुबे, पवन यादव, रविंद्र सिंह राणा और देवेंद्र यादव पर बलवा, मारपीट जैसी धाराओं में केस दर्ज किया था।
मामले में पूरे 11 दिन बाद भी मेरे, परिजन और गवाहों के बयान लसूड़िया पुलिस ने नहीं लिए हैं। मामले में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें हिमाचल कुशवाह उर्फ जेसीबी मामा भी हाथों में डंडा लिए और मारपीट करते कैद हुआ था, लेकिन पुलिस ने केस में उसे आरोपी नहीं बनाया।
घटना के समय हमले में करीब 15 से 20 लोग शामिल थे, जिन्होंने मेरे और हेमंत पीलिया के साथ मारपीट की, लेकिन पुलिस ने केवल पांच को ही आरोपी बनाकर शेष को बचा लिया। पुलिस की ठोस कार्रवाई न होने के चलते आरोपी मुझे और मेरे परिजन को राजीनामे और अपना घर बेचकर जाने का दबाव बनाया जा रहा है। मेरे घर के आसपास वीडियो में नजर आ रहे हमलावर, जिन्हें आरोपी नहीं बनाया गया वे दिनभर जमे रहते हैं। हम लोगों पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
आदतन अपराधी हैं मनोज यादव और हिमाचल
आशीष साहू के अनुसार हिमाचल कुशवाह उर्फ जेसीबी मामा पर शिप्रा और लसूड़िया थाने में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। केस के मुख्य आरोपी मनोज उर्फ बबलू यादव पर भी लसूड़िया थाने में कातिलाना हमले सहित दो केस दर्ज हैं।
हिमाचल कुशवाह पर थाना शिप्रा में (अपराध क्रमांक 382/2010) धारा 380, 547 भादवि, थाना शिप्रा में (अपराध क्रमांक 64/2010) धारा 323,294,506,342 भादवि, थाना शिप्रा में (अपराध क्रमांक 228/2008) धारा 323,294,506,34 भादवि, थाना लसूड़िया में (अपराध क्रमांक 593/2024) धारा 323,294,506,324 भादवि और मनोज उर्फ बबलू यादव पर थाना लसूड़िया में (अपराध क्रमांक 1015/2020)धारा 323, 294, 506, 307 भादवि, लसूड़िया (अपराध क्रमांक 1916/2022) धारा 323, 294, 506 भादवि।
हाथ फ्रैक्चर हो गया, लेकिन धाराएं नहीं बढ़ाईं
संघ कार्यकर्ता आशीष साहू के अनुसार हमले के दौरान मुझे बहुत चोटें आई थीं। मेरे हाथ में फ्रैक्चर तक हो गया था। हाथ में प्लेट डाली गई है, किंतु अभी तक पुलिस ने मामले में आरोपियों पर संबंधित धाराएं नहीं बढ़ाई हैं। इसके चलते संघ के स्वयंसेवकों में काफी रोष है। इसके चलते आने वाले दिनों में कमिश्नर ऑफिस में एक साथ प्रदर्शन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!