खबर
Top News

एक महागाथा का 'सुनहरा अध्याय': मुकम्मल होने की जिद का नाम है विराट कोहली; रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने अब ताज बचाने की जंग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मार्च 2026, 12:40 pm
शेयर करें:
एक महागाथा का 'सुनहरा अध्याय'

खुलासा फर्स्ट, हेमंतउपाध्याय।
बेंगलुरु की सुहानी शाम, चिन्नास्वामी स्टेडियम की वो ढलान वाली छतें और हवा के हर झोंके में घुलता 'कोहली-कोहली' का वो सम्मोहक शोर-यह महज क्रिकेट का शोरगुल नहीं होगा। वर्ष 2026 का यह आईपीएल सीजन पिछले अठारह सालों से जरा जुदा है। इस बार जब विराट कोहली मैदान पर कदम रखेंगे, तो उनकी छाती पर सजी 'रेड एंड गोल्ड' जर्सी पर एक 'सुनहरा सितारा' जगमगा रहा होगा।

अटूट तपस्या का प्रमाण
यह सितारा सिर्फ एक लोगो नहीं, बल्कि उस अटूट तपस्या का प्रमाण है जो 2008 से शुरू हुई और 2025 की उस ऐतिहासिक रात को मुकम्मल हुई,  लेकिन दुनिया जिसे 'पूर्णता' कहती है, विराट उसे एक 'नई प्यास' मानते हैं। उनके लिए शिखर पर झंडा गाड़ना अंत नहीं, बल्कि उस ऊँचाई पर टिके रहने की सबसे कठिन जंग की शुरुआत है। जब कोहली हुंकार भरते हैं कि मैं एक और चेज के लिए तैयार हूँ, तो वह सिर्फ स्कोरबोर्ड के रनों का पीछा नहीं कर रहे। वे पीछा कर रहे हैं अपनी ही बनाई उस महानता का, जिसे पार करना किसी और के बस की बात नहीं।

एक 'चैंपियन का गुरूर' और एक 'किंग की भूख'
आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में 28 मार्च को जब सनराइजर्स हैदराबाद टीम यानी एसआरएच के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम यानी आरसीबी उतरेगी, तो मैदान पर सिर्फ खिलाड़ी नहीं, होगा एक 'चैंपियन का गुरूर' और एक 'किंग की भूख'। एंडी फ्लावर की रणनीति और कोहली का जज्बा मिलकर यह तय करेंगे कि क्या आरसीबी की जर्सी पर दूसरा सितारा सजेगा या नहीं। इसमें उनके साथ होंगे इंदौर के रजत पाटीदार जिन्होंने 2025 के सीजन में अपनी कप्तानी में टीम को पहली बार आईपीएल का खिताब दिलाया था। इसी शानदार प्रदर्शन के कारण फिर उनकी कप्तानी पर भरोसा बरकरार रखा गया है।

पहली गेंद से ही अपना रवैया दिखाते हैं
जानकारों के अनुसार कोहली अब ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो 15वें ओवर तक खेल को ले जाने की सोचते हैं। पिछले सीजन में यह साफ देखा गया कि वे पहली गेंद से ही अपना रवैया दिखाते हैं। वे क्रीज पर आते ही रक्षात्मक की बजाय आक्रामक रवैया अपनाते हैं। रजत पाटीदार के नेतृत्व ने कोहली को मानसिक रूप से आजाद कर दिया है। अब वे कप्तानी के बोझ के बिना एक ऐसे शिकारी की तरह हैं जिसे सिर्फ अपना लक्ष्य  दिखाई देता है।

45 मिनट तक अकेले बल्लेबाजी की शैली पर काम
आरसीबी के इस साल के ट्रेनिंग कैंप की एक बात अंदरखाने बहुत चर्चा में है। नेट सेशन के बाद, जब पूरी टीम लौट चुकी थी, विराट करीब 45 मिनट तक अकेले बल्लेबाजी की शैली पर काम कर रहे थे। हेड कोच एंडी फ्लावर ने जब उनसे पूछा कि सब तो हासिल कर लिया है, अब यह अतिरिक्त पसीना क्यों? तब विराट ने मुस्कुराते हुए चिन्नास्वामी के खाली स्टैंड्स की तरफ इशारा किया और कहा-"एंडी, यह सितारा (जर्सी पर लगा स्टार) मुझे सोने नहीं देता। पिछले साल हम जीते क्योंकि हम भूखे थे, इस साल हमें इसलिए जीतना है क्योंकि अब हम 'चैंपियन' कहलाते हैं। उत्तरदायित्व अब 120% से कम में नहीं पूरा होगा।

अब और खतरनाक भूमिका में होंगे विराट कोहली
पूर्व क्रिकेट सितारों का यह कहना शत-प्रतिशत सही है कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से संन्यास लेने के बाद विराट अब एक 'स्पेशलिस्ट हंटर' की भूमिका में हैं। जब कोई महान खिलाड़ी केवल एक ही टी-20 टूर्नामेंट के लिए खुद को साल भर संजोता है, तो वह और भी खतरनाक हो जाता है। अब उनके पास खोने को कुछ नहीं और पाने को पूरा ब्रह्मांड है। निश्चित रूप से क्रिकेट प्रेमी इस बार विराट कोहली का वह 'बेखौफ संस्करण' देखेंगे जो शायद करियर के शुरुआती दिनों में था, लेकिन अब उसमें 18 साल का तजुर्बा भी शामिल है।

क्या छू लेंगे 9,000 रनों का ऐतिहासिक 'माइलस्टोन'
विराट कोहली ने अब तक 267 आईपीएल मैचों में 8,661 रन बनाए हैं। उन्हें आईपीएल इतिहास का पहला बल्लेबाज बनने के लिए केवल 339 रनों की और आवश्यकता है। आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक 8 शतक उनके नाम दर्ज हैं। बेशक यह सीजन इस सवाल का जवाब होगा कि क्या एक महान खिलाड़ी अपने करियर के ढलान पर भी क्रिकेट की दुनिया के सामने मिसाल पेश कर सकता है।

पहली बार जीत के बाद भावुक हो गए थे विराट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद, विराट कोहली काफी भावुक थे। उन्होंने जीत के बाद बेंगलुरु और अपनी टीम के प्रति अपनी अटूट निष्ठा को दोहराते हुए कहा था-"मैंने हमेशा उनके (बेंगलुरु) साथ इसे जीतने का सपना देखा है। यह किसी और के साथ जीतने से कहीं ज्यादा खास है क्योंकि मेरा दिल बेंगलुरु के साथ है, मेरी आत्मा बेंगलुरु के साथ है। मैं जब तक आईपीएल खेलूंगा, बेंगलुरु के लिए ही खेलूंगा।" इस बार भी बेंगलुरु पहुंचने के बाद फैंस के नाम संदेश में विराट कोहली ने कहा- "मैं एक और चेज़ के लिए तैयार हूं. जब भी मैं आरसीबी की जर्सी में होता हूं, तो मैं अपना सब कुछ झोंक देता हूं।

संबंधित समाचार

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

less than a minute ago
मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर
Top News

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

1 minute ago
मस्जिद पर चला बुलडोजर
Top News

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

13 minutes ago
पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह
Top News

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

19 minutes ago
करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

28 minutes ago
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

38 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

about 1 hour ago
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

about 1 hour ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

about 1 hour ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

about 1 hour ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 18 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 18 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 19 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 19 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 19 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!