स्कूल की जगह असीरगढ़ पहुंची छात्रा: ऑटो में घुमाते रहे; बाथरूम के बहाने भागकर बची, तीन पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
जिले में कक्षा नौवीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर असीरगढ़ ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 अगस्त की सुबह स्कूल जाने के लिए निकली नाबालिग को तीन लोग ऑटो में बैठाकर ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने दो युवकों और एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को अभिरक्षा में लिया है।
स्कूल जाने निकली, लेकिन नहीं पहुंची
परिजनों के अनुसार, छात्रा 15 अगस्त की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवार उसकी खोजबीन में जुट गया। दोपहर करीब एक बजे छात्रा वापस घर पहुंची और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी।
ऑटो में बैठाकर असीरगढ़ ले जाने का आरोप
छात्रा ने परिजनों को बताया कि एक युवक उसे अपने ऑटो चालक दोस्त के साथ ऑटो में बैठाकर असीरगढ़ ले गया था। आरोप है कि वहां उसके साथ बदतमीजी की गई और उसे ऑटो में घुमाते रहे। बाद में दोपहर करीब 12:30 बजे वे उसे नेहरू स्टेडियम लेकर पहुंचे।
छात्रा ने बाथरूम जाने की बात कहकर ऑटो रुकवाया। मौका मिलते ही वह वहां से भाग निकली और किसी तरह अपने घर पहुंच गई।
हिन्दू संगठनों ने थाने पहुंचकर की शिकायत
मामले की जानकारी मिलने के बाद हिन्दू संगठन के पदाधिकारी भी छात्रा के परिवार के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीएसपी बोले- तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह ने बताया कि नाबालिग को तीन लोग बहला-फुसलाकर ले गए थे। बाद में वह किसी तरह उनके चंगुल से बचकर घर पहुंच गई। मामले में मुख्य आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!