खबर
Top News

बवासीर के नाम पर इलाज का खेल खत्म: बिना डिग्री वाला क्लिनिक सील; 3 साल बाद जागा प्रशासन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अप्रैल 2026, 4:06 pm
शेयर करें:
बवासीर के नाम पर इलाज का खेल खत्म

सीएमएचओ से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक शिकायतें, करणी सेना के दबाव के बाद कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पाटनीपुरा मेन रोड स्थित एक कथित क्लिनिक पर आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। करणी सेना का आरोप है कि यहां बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज किया जा रहा था। खासकर बवासीर के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही थी।

शिकायतें करीब तीन साल से लगातार की जा रही थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मामला गरमाया और बुधवार को करणी सेना ने मैदान संभाला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दवाखाने पर ताला जड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक पाटनीपुरा मेन रोड स्थित ‘राव दवाखाना’ के खिलाफ पहली शिकायत 20 जुलाई 2023 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को की गई थी। इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में भी मामला उठाया, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बिना मेडिकल योग्यता के आरोपी खुद को ‘डॉक्टर राव’ बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था और विशेष रूप से बवासीर के उपचार के नाम पर लोगों से पैसे लिए जा रहे थे। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बिना डिग्री इलाज करने से मरीजों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा था।

कई लोगों ने आशंका जताई कि गलत उपचार से मरीजों को नुकसान भी हो सकता था। करणी सेना के संगठन मंत्री मानसिंह राजावत के अनुसार, शिकायतकर्ता संगठन के कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीक्षित, प्रदेश महासचिव मनीष सिंह सिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कलेक्टर शिवम वर्मा को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को क्लिनिक को सील कर दिया।

बताया जा रहा है कि 24 फरवरी 2024 को जनसुनवाई में भी शिकायत रखी गई थी, लेकिन कार्रवाई में लगातार देरी होती रही। करणी सेना ने मांग की है कि बिना डिग्री इलाज करने वाले फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मरीजों की जान से खिलवाड़ न हो सके।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्ती जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई गलत तरीके से क्लिनिक संचालित कर लोगों को गुमराह न कर सके।

संबंधित समाचार

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

7 minutes ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

20 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

23 minutes ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

25 minutes ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

26 minutes ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

31 minutes ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

37 minutes ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 1 hour ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

about 1 hour ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 1 hour ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 1 hour ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 1 hour ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 2 hours ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 2 hours ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 2 hours ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!