प्रॉपर्टी के काले खेल का ‘फरार चेहरा’ फिर घिरा: बिल्डर सुनील भाटिया की अग्रिम जमानत खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

ढाई साल से पुलिस को दे रहा चकमा, 10 से ज्यादा प्रकरणों में नाम
अब गिरफ्तारी की संभावना तेज, कई पीड़ितों को मिली राहत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रॉपर्टी कारोबार में लंबे समय से विवादों और धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे बिल्डर सुनील भाटिया को झटका लगा है। सेशन कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब पुलिस की कार्रवाई तेज होने के संकेत हैं और लंबे समय से फरार चल रहे भाटिया की गिरफ्तारी की संभावना भी बढ़ गई है।
करीब ढाई साल से फरार बताए जा रहे भाटिया के खिलाफ शहर में धोखाधड़ी के करीब 10 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने उसे 5000 रुपए का इनामी अपराधी भी घोषित कर रखा है। पुलिस रिकॉर्ड और शिकायतों के आधार पर जो तस्वीर उभर रही है, उसमें वह प्रॉपर्टी डील, कॉलोनियों के विकास, प्लॉटिंग और जमीन के सौदों के नाम पर लोगों को लंबे समय तक उलझाकर रखने और फिर रकम अटकाने के आरोपों में घिरा हुआ है। भाटिया का मामला अब केवल एक या दो सौदों तक सीमित नहीं माना जा रहा। पुलिस और पीड़ितों के दावों के अनुसार, यह एक ऐसा पैटर्न है, जिसमें जमीन मालिक, निवेशक और ग्राहक तीनों पक्ष प्रभावित हुए हैं।
आरोप है कि आरोपी कई मामलों में जमीन को लेकर बड़े-बड़े वादे करता, एडवांस और निवेश राशि लेता, प्रोजेक्ट या कॉलोनी का भरोसा दिलाता, लेकिन बाद में सौदे अधर में छोड़ देता था। यही वजह है कि इंदौर के अलग-अलग इलाकों में उससे जुड़े कई विवाद अब आर्थिक अपराध के रूप में सामने आ चुके हैं। करोड़ों रुपए के लेनदेन और अटकी हुई प्रॉपर्टी डील्स के कारण कई परिवार, निवेशक और जमीन मालिक लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहे हैं।
तिरुमला सॉलिटेयर’ नाम से भी विवाद
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भाटिया के खिलाफ इससे पहले भी बाणगंगा थाने में प्रकरण दर्ज है। बताया जा रहा है कि यह मामला ‘तिरुमला सॉलिटेयर’ नामक प्रोजेक्ट/कॉलोनी से जुड़ा है। इस नाम से जुड़े विवाद में भी आरोप यही हैं कि प्रॉपर्टी सौदों, प्लॉटिंग या निवेश के नाम पर आर्थिक लेनदेन हुआ, लेकिन आगे चलकर पूरा मामला विवादों में बदल गया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो ऐसे मामलों में एक समान पैटर्न दिखाई दे रहा है, लुभावने आश्वासन, बड़ी रकम, लंबी प्रतीक्षा और अंत में विवाद। यही वजह है कि अब पुलिस और जांच एजेंसियां सिर्फ अलग-अलग केस नहीं, बल्कि पूरे कारोबारी पैटर्न और नेटवर्क को समझने की कोशिश में जुटी हैं।
भंवरासला की कॉलोनी का फिर गरमाया मामला
इस पूरे घटनाक्रम में हालिया बड़ा मामला भंवरासला क्षेत्र की एक कॉलोनी से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में उमा गोयल के साथ करीब चार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत सामने आई है। इसी शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच में प्रकरण दर्ज किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह मामला सिर्फ एक जमीन विवाद नहीं, बल्कि कॉलोनी और प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के नाम पर बड़े आर्थिक लेनदेन से जुड़ा है। आरोप है कि भरोसे और प्रोजेक्ट के नाम पर रकम ली गई, लेकिन न तो सौदा नियमानुसार पूरा हुआ और न ही निवेशक को अपेक्षित लाभ या कब्जा मिल सका।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!