सफल रिसर्च का आधार मजबूत टीम वर्क और वैज्ञानिक सोच: छात्रों को रिसर्च; एआई और ग्लोबल मेडिकल इनोवेशन पर किया प्रेरित
KHULASA FIRST
संवाददाता

मालवांचल यूनिवर्सिटी में फॉरेंसिक वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ. ड्रैगन प्रिमोरैक का विशेष व्याख्यान आयोजित
मानद डॉक्टरेट से किया गया सम्मानित
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालवांचल यूनिवर्सिटी एवं इंडेक्स समूह संस्थान में क्रोएशियाई राजनीतिज्ञ, चिकित्सक, जेनेटिक्स और फोरेंसिक वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ. ड्रैगन प्रिमोरैक का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। उन्होंने ‘नो रूम फॉर स्माल ड्रीम्स’ विषय पर दूरदर्शी सोच रखने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर उन्होंने जेनेटिक्स, फॉरेंसिक साइंस, चिकित्सा अनुसंधान और आधुनिक मेडिकल एजुकेशन, डीएनए एनालिसिस की मदद से किस तरह बीमारी की पहचान और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेडिकल, पैरामेडिकल और रिसर्च से जुड़े छात्रों ने भाग लिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त किया।
यूएस स्टेट डिपार्टमेंट में (रि.) रीजनल मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश व्यास ने डॉ. ड्रैगन प्रिमोरैक के बारे में जानकारी दी। मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा डॉ. ड्रैगन प्रिमोरैक को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में उनके उत्कृष्ट और दूरदर्शी योगदान के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ, मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया द्वारा मानद उपाधि प्रदान की गई।
चिकित्सा विज्ञान में शोध और नवाचार की भूमिका लगातार बढ़ रही
डॉ. प्रिमोरैक ने कहा कि डीएनए प्रौद्योगिकी आज चिकित्सा और फॉरेंसिक जांच का सबसे सशक्त माध्यम बन चुकी है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में शोध और नवाचार की भूमिका लगातार बढ़ रही है, ऐसे में युवाओं को पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलकर वैश्विक दृष्टिकोण अपनाना होगा।
उन्होंने कहा कि सीमाओं से आगे बढ़कर सोचना होगा, तभी आप अपने क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। किसी भी सफल रिसर्च का आधार मजबूत टीम वर्क और वैज्ञानिक सोच होती है। यदि हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें, तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।
डॉ. प्रिमोरैक ने अपने शोध कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके कई रिसर्च पेपर प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल जैसे साइंस और नेचर में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि रिसर्च केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता और देश के विकास का एक महत्वपूर्ण साधन और रिसर्च ही देश का भविष्य है। इस दौरान उन्होंने छात्रों के प्रोजेक्ट्स का अवलोकन भी किया और उन्हें सुधार व नवाचार के लिए सुझाव दिए।
दोनों देश वैज्ञानिक और चिकित्सा संबंधों को नई दिशा दे रहे
उन्होंने भारत में अपने अनुभवों के बारे में बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मैंने दो बार मुलाकात की है। एक बार नई दिल्ली में उनके निमंत्रण पर और दूसरी बार क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक यात्रा के दौरान। इन बैठकों में भारत और क्रोएशिया के बीच विज्ञान, चिकित्सा और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
डॉ. प्रिमोरैक ने बताया कि वे कई वर्षों से भारतीय वैज्ञानिकों के साथ मिलकर मानव जीनोम विश्लेषण, चिकित्सा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ट्रांसलेशनल बायोमेडिसिन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि मेसेनकाइमल स्टेम कोशिकाओं के उपयोग पर केंद्रित एक संयुक्त क्लीनिकल अध्ययन भी शुरू किया गया है, जो दोनों देशों के बीच वैज्ञानिक और चिकित्सा संबंधों को नई दिशा दे रहा है।
इस अवसर पर इमरान सलात,अनूप अग्रवाल, डॉ. एचबीएस भदौरिया, डॉ. देवेंद्र कुमार तनेजा एवं डॉ. राहुल हेगड़े सहित विभिन्न अतिथि भी शामिल हुए।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!