खबर
टॉप न्यूज

विरासत के आंगन में उतरेगी नववर्ष के सूर्य की पहली किरण: ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में उमड़ेंगे देश-विदेश के प्रकृति प्रेमी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

28 दिसंबर 2025, 4:56 pm
शेयर करें:
विरासत के आंगन में उतरेगी नववर्ष के सूर्य की पहली किरण

सुहाती ठंड के बीच सैलानियों के लिए गीत, संगीत और खानपान की सजेगी महफिल

गौरवशाली अतीत की यादों से जुड़ी इमारतें और वादियां लुभा रहीं पर्यटकों को

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाज बहादुर और रानी रूपमती की अमर प्रेम कहानी का प्रतीक, प्रकृति और इतिहास के अनूठे संगम की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू तैयार है सैलानियों के लिए। सुहाती ठंड के बीच यहां देश-विदेश से आने वाले प्रकृति प्रेमी नववर्ष की अगवानी के लिए 31 दिसंबर की शाम से ही पहुंचना आरंभ हो जाएंगे।

‘सुबह-ए-बनारस, शाम-ए-अवध और शब-ए-मालवा’ - यह केवल एक कहावत नहीं, बल्कि मालवा की रानी, ‘सिटी ऑफ जॉय’ मांडू की उस अद्वितीय सुंदरता का बखान भी है, जिसे जीभरकर निहारने के लिए हर साल नववर्ष के अवसर पर देश-विदेश से हजारों पर्यटक और प्रकृति प्रेमी यहां का रुख करते हैं। इस बार भी नव वर्ष 2026 की पहली सुबह जब मांडू की ऐतिहासिक धरती सूर्य की किरणों से दमकेगी तो यहां उसका इस्तकबाल करने के लिए सैलानियों का सैलाब होगा।

सुहाती ठंड और सुहाना माहौल
पत्रकार राहुल सेन बताया कि इन दिनों ऐतिहासिक नगरी मांडू का मौसम खासा सुहाना है। सिहरा देने वाली, लेकिन सुहाती ठंड से यहां का खुशगवार मौसम पर्यटकों को रास आ रहा है। प्रतिदिन देश-विदेश से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

31 दिसंबर और एक जनवरी के कार्यक्रम की तैयारी
शहर की होटलों और क्लबों में नववर्ष की पूर्व संध्या और पहले दिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशेष तैयारी की गई है। उम्मीद है कि पहले दिन दस हजार से अधिक सैलानी यहां प्रकृति का सौंदर्य देखने के लिए मौजूद रहेंगे। इंदौर से नियमित बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी मांडव पहुंच रहे हैं।

मांडू का मौसम भी करता है पर्यटकों को आकर्षित
जानकार बताते हैं कि पर्यटन नगरी का मौसम यहां आने वालों को खूब पसंद आता है। दिसंबर और जनवरी में जहां पहाड़ियों और वादियों में घने कोहरे के दीदार होते हैं, वहीं गुदगुदाती ठंड का अलग ही अहसास होता है।

सजेगी गीत-संगीत और लजीज खाने की महफिल
राहुल सेन ने बताया कि यहां के होटलों ने नववर्ष पर गीत-संगीत के विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। पारंपरिक व्यंजनों के साथ ही लजीज खाना भी परोसा जाएगा। मालवा के पारंपरिक दाल-पानिये का स्वाद लेने यहां आने वाले सैलानी आतुर रहते हैं। मांडव की इमली के स्वाद के दीवानों की संख्या भी कम नहीं है।

शहर के कोलाहल से दूर शांत माहौल
यहां आने वाले प्रकृति प्रेमियों का कहना है कि मांडू का शांत और सुरम्य माहौल बहुत अलग है। शहरी कोलाहल से दूर इस नगरी में कुछ दिन बिताने का अनुभव अलग ही है।

“बाज बहादुर की बांसुरी, और रूपमती का राग।
मांडव में जलती रहे, विरह की मीठी आग॥”
बाज बहादुर और रानी रूपमती की अमर प्रेम कहानी का प्रतीक यह नगरी किस्सों से आबाद है। यहां के गाइड, इतिहास के जानकार और पुरानी पीढ़ी के लोग इसे बड़े चाव से सुनाते हैं।

इतिहासकर बताते हैं कि रानी रूपमती और बाज बहादुर का प्रेम केवल व्यक्तिगत नहीं था, बल्कि वह कला, संगीत और प्रकृति से जुड़ा था। रानी रूपमती ने शर्त रखी थी कि वे तब तक भोजन ग्रहण नहीं करेंगी जब तक वे पुण्य सलिला नर्मदा जी के दर्शन न कर लें। उनकी इसी भक्ति के लिए बाज बहादुर ने ‘रूपमती मंडप’ बनवाया था, जहां से आज भी पर्यटक नर्मदा की पतली जलधारा को निहारते हैं। यहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कभी परमारों और सुल्तानों की राजधानी मांडू की इमारतें और वादियां खुद इतिहास का बखान करती नजर आती हैं।

जहाज महल, रानी रूपमती का महल और हिंडोला महल प्रमुख आकर्षण
राहुल सेन बताते हैं कि यहां आने वाले पर्यटक पहले रानी रूपमती का महल देखने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके साथ ही पानी के बीचोबीच तैरते जहाज की आकृति वाला ‘जहाज महल’ और अनोखी ढलान दीवारों वाला ‘हिंडोला महल’ पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहता है।

सुगम यातायात और पार्किंग की चुनौती
सप्ताहांत और नववर्ष पर मांडू में यातायात की समस्या हो जाती है। बेतरतीब खड़े वाहनों से यातायात कई बार अवरुद्ध हो जाता है। कई मर्तबा लोगों को अपने वाहन रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

“गढ़ मांडव की साख, जो मांडव जले तो भी रहे सवा लाख।” ( अर्थात - मांडू की साख इतनी बड़ी है कि यदि
यह शहर पूरी तरह नष्ट भी हो जाए या जल जाए, तब भी इसकी राख या अवशेषों का मूल्य ‘सवा लाख’ यानी अत्यधिक कीमती ही रहेगा।)

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 8 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 9 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 9 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 9 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 9 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 9 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 9 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 9 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 9 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 9 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 9 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 9 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 9 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 10 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 10 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 10 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 10 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!