गुजरात के बिल्डर और इंदौर के एजेंट की काली करतूत: प्लॉट का सब्जबाग दिखाकर हड़पे लाखों; हिसाब मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

एजेंट जयदीप चौरसिया की गुंडागर्दी से सहमे पीड़ित
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सपनों का महल खड़ा करने और रातोरात पूंजी दोगुनी करने का लालच देकर जनता की जेब खाली कराने का नया हुनर शहर में देखने को मिल रहा है। गुजरात स्थित समांता बिल्डर्स और उनके स्थानीय नुमाइंदे जयदीप चौरसिया ने कागजी योजनाओं का ऐसा जाल बुना कि निवेशक उसमें फंसते ही चले गए।
पीड़ित अनुराग यादव निवासी वैभव नगर ने विजय नगर थाने में अर्जी लगाकर पूरी दास्तान सुनाई है कि कैसे जयदीप चौरसिया और संस्थान में खुद को सर्वेसर्वा बताने वाले दिलीप सरकार ने मिलकर उनकी और उनके साथियों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर दिया।
फर्जीवाड़े की शुरुआत मार्च 2023 में सी 21 मॉल के पीछे स्थित एक दफ्तर से हुई, जहां जयदीप चौरसिया ने गुजरात की एक कॉलोनी को सर्वसुविधायुक्त बताकर पेश किया था। लालच सिर्फ जमीन का नहीं था, बल्कि अन्य ग्राहकों को फंसाकर लाने पर 7 प्रतिशत दलाली का ऐसा ऑफर दिया गया कि कोई भी झांसे में आ जाए।
अनुराग यादव ने खुद तो 6,000 रुपए की महीने की किस्त भरते हुए करीब 2 लाख रुपए लुटेरों को जमा कर दिए, साथ में दोस्तों को भी इसका साझेदार बना दिया, लेकिन डेढ़ साल बाद भी न कमीशन दिया और न ही जमीन पर विकास दिखा। जब कागजात और अनुमतियों की हकीकत खंगाली गई तो पूरी योजना महज हवा-हवाई साबित हुई।
जब पीड़ित ने ठगे जाने का अहसास होते ही किस्तें रोकी और अपनी जमा पूंजी वापस मांगी, तो जयदीप चौरसिया का सभ्य एजेंट वाला मुखौटा उतर गया और असली दबंग बाहर आ गया। देर रात 2 से 3 बजे के बीच शराब के नशे में धुत होकर पीड़ित को फोन पर गालियों और जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं।
दिलचस्प यह है कि 2024 में दिलीप सरकार के सामने लिखित में क्षमायाचना का नाटक करने वाले जयदीप चौरसिया ने कुछ ही दिन बाद मेदांता अस्पताल के पास कृष्णा बिजनेस पार्क में नया अड्डा जमा लिया और फिर से वहीं गुंडागर्दी शुरू कर दी। हाल ही में जब पीड़ित अपना हिसाब चुकता करने कार्यालय पहुंचे तो उनका स्वागत बात से नहीं, बल्कि झूमाझटकी और धक्के मारकर बाहर निकालने की बदसलूकी से किया गया।
पीड़ित अनुराग यादव ने विजय नगर थाने में कॉल रिकॉर्डिंग, व्हाट्स एप पर मांगी गई माफी के स्क्रीन शॉट और किस्तों की रसीदें जमा कराकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!