खबर
Top News

एपस्टीन फाइल, जो सामने नहीं आया है वह हजार गुना ज्यादा भयानक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 फ़रवरी 2026, 4:58 pm
शेयर करें:
एपस्टीन फाइल, जो सामने नहीं आया है वह हजार गुना ज्यादा भयानक

रंजन श्रीवास्तव स्वतंत्र पत्रकार खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशा शराब का हो, ड्रग का, पैसे का हो या सत्ता का वह समाज के लिए घातक ही होता है पर एपस्टीन फाइल से जो सच सामने आया है वह दिखाता है कि जो अपराध अमेरिकी अपराधी जेफरी एपस्टीन और उसकी सोहबत में विश्व के नामी गिरामी लोगों द्वारा किए गए वह सभी तरह के नशे का भयंकर कॉकटेल था। वस्तुतः इस भयंकर अपराध का सिर्फ एक भाग ही सामने आया है। जो सामने नहीं आया है या उसे सामने आने से रोका गया है वह 1000 गुना कहीं ज्यादा भयानक है जैसा कि बहुत से जानकारों का कहना है।

जेफरी एपस्टीन का नाम अपराध की दुनिया में एक भयावह रहस्य का पर्याय बन चुका है जिसमें विश्व के कई बड़े राजनेता, उद्योगपति, पावर ब्रोकर और अन्य प्रभावशाली लोग शामिल थे। जेफरी एपस्टीन जिसकी मौत जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में अगस्त 2019 में हुई उसकी आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं था फिर भी उसने अकूत धन संपत्ति का साम्राज्य खड़ा किया जो कि वास्तव में ह्यूमन ट्रैफिकिंग और ब्लैकमेल के जरिए प्राप्त किया गया।

प्रभावशाली लोगों को नाबालिग और अन्य लड़कियां उपलब्ध कराने के लिए उसने एक आइलैंड ही खरीद लिया जहां पर तरह-तरह के व्यभिचार और अन्य अपराध किए जाते थे।

एपस्टीन फाइल जिसकी चर्चा पूरे विश्व में हो रही है और जिसके कारण कई देशों में सत्ता से जुड़े कई प्रभावशाली लोगों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है, में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, विश्व के सबसे बड़े धनपतियों में शुमार तथा माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार प्रिंस एंड्र्यू, टेक बिलियनेयर एलन मस्क, ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन इत्यादि।

कुछ सेलिब्रिटी जो अब इस दुनिया में नहीं हैं जैसे माइकल जैक्सन का नाम भी फाइल्स में है। अन्य नामों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा उद्योगपति अनिल अंबानी हैं। हालांकि अभी तक कुछ को छोड़कर किसी का भी नाम सीधे अपराध में साबित नहीं हुआ है।

सत्य यह भी है कि अभी तो सिर्फ 30% फाइल ही सामने आये हैं। बहुत से वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट मैसेज इत्यादि एनक्रिप्टेड हैं जिनको खोलने के लिए पासवर्ड जांच एजेंसियों के पास नहीं है। चर्चा में यह भी है कि क्या अमेरिका की जांच एजेंसियां इस बात के लिए गंभीर हैं कि सत्य सामने आ पाए। कारण यह है कि बहुत से नाम और फाइल जिनमें वीडियो भी शामिल हैं को बाहर नहीं आने दिया गया है।

चूंकि अमेरिकन प्रेसिडेंट ट्रंप का नाम इन फाइल्स में बार-बार आता है अतः यह शंका है कि अमेरिका की सरकार शायद ही सच्चाई को कभी बाहर आने दे। सिर्फ ट्रंप ही नहीं इतने प्रभावशाली लोगों के नाम इन फाइलों में हैं जिनके कारण शायद ही कभी पूरा सच सामने आ पाए।

जांच एजेंसियों के अनुसार जेफरी एपस्टीन की मृत्यु सुसाइड के कारण हुई पर कुछ विशेषज्ञों के अनुसार जो परिस्थितिजन्य साक्ष्य हैं वो एपस्टीन के साथ किसी अनहोनी की घटना की तरफ इशारा करते हैं जैसे एपस्टीन के गर्दन पर दो-तीन जगह चोट के निशान, उसके द्वारा कथित रूप से आत्महत्या के समय उसके सेल में किसी अन्य का न होना और उस समय सीसीटीवी कैमरा का वर्किंग कंडीशन में नहीं पाया जाना।

भारत में हरदीप पुरी का नाम फाइलों में आने से राजनीति गर्म है। विपक्ष उनके त्यागपत्र की मांग कर रहा है। हरदीप पुरी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी सफाई दे चुके हैं। पर विपक्ष विशेषकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लगभग रोजाना पुरी से जुड़ी कोई न कोई नया तथ्य लेकर सामने आ रहे हैं और बार-बार उनके त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुरी को उनके जन्मदिन पर बधाई दिए जाने से राजनीति और गर्म हो गई है। विपक्ष प्रधानमंत्री पर भी एपस्टीन फाइलों से जोड़कर आरोप लगा रहा है और कह रहा है कि प्रधानमंत्री जानबूझकर पुरी को बचा रहे हैं। पुरी इस बात का बचाव भी नहीं ले सकते कि जब वर्ष 2014 में और उसके बाद उनकी मुलाकात एप्सटीन से हुई तब वह अपराधी नहीं था।

एप्सटीन 2009 में ही यौन अपराधों के लिए दोषी करार दिया जा चुका था और जेल की सजा भी काट चुका था। कुल मिलाकर एपस्टीन फाइल वह बारूद है जो पूरे विश्व में राजनीति को और कई देशों में सरकारों को प्रभावित कर रही है।

बताया जाता है कि एपस्टीन के आइलैंड में जो बिल्डिंग थी और जहां पर नाबालिग तथा अन्य अन्य लड़कियों को ले जाया जाता था वहां हर जगह जगह छिपे हुए कैमरे लगे हुए थे जिनके माध्यम से व्यभिचार में शामिल लोगों का वीडियो बनाया जाता था। बताया जाता है कि इन्हीं वीडियो और फोटोज के वजह से एपस्टीन कई देशों में सरकारों के नीतियों को भी प्रभावित करता था।

अभी जो फाइल सामने आई हैं उनसे विश्व में भूचाल मचा हुआ है पर जो फाइल्स अभी भी आम लोगों की नजरों से बाहर हैं अगर वो सामने आ गए तो महाभूचाल मचना निश्चित है। कितनी सरकारों, राजनेताओं और अन्य प्रभावशाली लोगों को यह प्रभावित करेगा यह अभी बताना मुश्किल है पर आने वाले समय में अभी और कई प्रभावशाली लोगों के त्यागपत्र सामने आने वाले हैं। (ये लेखक के निजी विचार है।)

संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

7 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

23 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

27 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

35 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

43 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!