खबर
Top News

कमीशनखोर डॉक्टर जैन दंपति का साम्राज्य: अवैध हॉस्पिटल निर्माण पर निगम की चुप्पी; आखिर किसकी मेहरबानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अप्रैल 2026, 5:19 pm
शेयर करें:
कमीशनखोर डॉक्टर जैन दंपति का साम्राज्य

आवासीय नक्शे की आड़ में खड़ा हो रहा अवैध

निर्माण, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्रविड़ नगर जोन क्रमांक 15, वार्ड 83 में एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है, जो न केवल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था में फैले कथित कमीशनखोरी के गहरे खेल का खुलासा करता है। आवासीय नक्शे की आड़ में अवैध हॉस्पिटल निर्माण, नियमों की खुलेआम धज्जियां और जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी, पूरा मामला प्रशासनिक मिलीभगत की ओर इशारा करता नजर आ रहा है।

प्लाट नंबर 16 पर शंकरलाल पिता पन्नालाल गुप्ता के नाम से 31 मार्च 2023 को आवासीय भवन का नक्शा स्वीकृत किया गया था। इस स्वीकृति में भूतल सहित चार मंजिला आवासीय इमारत का निर्माण प्रस्तावित था।

लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। मौके पर एक अवैध हॉस्पिटल का निर्माण तेजी से जारी है। यह वही मामला है, जिसका खुलासा पहले भी किया जा चुका था, और तत्कालीन भवन अधिकारी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया था। इसके बावजूद एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

प्रमिला हॉस्पिटल से जुड़ा अवैध निर्माण - यह अवैध निर्माण कथित तौर पर प्रमिला हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर के डॉ. भरत जैन और डॉ. मून जैन से जुड़ा हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह निर्माण उनके पहले से संचालित हॉस्पिटल के ठीक पीछे किया जा रहा है, जिससे दोनों परिसरों के बीच अवैध कनेक्टिविटी भी तैयार की जा रही है।

नक्शे से ज्यादा मंजिलें, अवैध तलघर भी तैयार- स्वीकृत नक्शे में जहां केवल चार मंजिल की अनुमति दी गई थी, वहीं मौके पर चार से अधिक मंजिलों का निर्माण किया जा चुका है। इतना ही नहीं, एक अवैध तलघर (बेसमेंट) भी तैयार किया गया है, जो पूरी तरह नियमों के विपरीत है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है।

अवैध रास्ते से हॉस्पिटल संचालन की तैयारी- निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक अवैध रास्ता भी बनाया गया है, जिससे इसे वर्तमान संचालित हॉस्पिटल से जोड़ा जा सके। इसका सीधा उद्देश्य बिना अनुमति के अस्पताल की गतिविधियों को विस्तार देना बताया जा रहा है, जो पूरी तरह नियमों के खिलाफ है।

‘सपनों को हकीकत’ में बदलने वाली कंपनी पर उठ रहे सवाल
इस पूरे अवैध निर्माण को अंजाम देने में एमबी कंस्ट्रक्शन कंपनी की भूमिका सामने आई है, जिसकी टैगलाइन ‘है…‘हम सपनों को हकीकत में बदलते हैं।’ लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या अवैध निर्माण भी अब ‘सपनों’ का हिस्सा बन गया है? नगर निगम अब तक इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं कर पाई, यह भी जांच का विषय है।

मौके पर फार्मासिस्ट गायब, कर्मचारियों की मनमानी
घटना के दौरान पंजीकृत फार्मासिस्ट मोहम्मद अनस अंसारी मौके पर अनुपस्थित पाए गए। वहीं मौजूद कर्मचारियों द्वारा पीड़ित परिवार के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया और मनमाने दामों पर दवाइयां बेचने की बात सामने आई। कर्मचारियों का यह तक कहना था कि हॉस्पिटल में करोड़ों रुपये ‘पगड़ी’ के रूप में निवेश किए गए हैं, इसलिए कीमतें भी उसी हिसाब से तय की जाती हैं।

नियमों की अनदेखी, जिम्मेदार विभाग मौन
हॉस्पिटल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन से कई अनिवार्य अनुमतियां आवश्यक होती हैं। लेकिन यहां बिना पूर्ण स्वीकृतियों के ही निर्माण और संचालन की तैयारी चल रही है। इससे यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर अवैध निर्माणों को किसके संरक्षण में वैधता का आवरण दिया जा रहा है?

हाई कोर्ट में याचिका, फिर भी नहीं कार्रवाई
मामले को लेकर मेडिकल जांच और दवाइयों की कीमतों में भारी अंतर को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की जा चुकी है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता यह संकेत देती है कि या तो इच्छाशक्ति की कमी है या फिर दबाव में काम किया जा रहा है।

खाद्य एवं औषधि विभाग भी सवालों के घेरे में
इतनी गंभीर अनियमितताओं और संभावित गड़बड़ियों के बावजूद खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह स्थिति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। पूरा मामला केवल अवैध निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक उदासीनता, संभावित मिलीभगत और स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त अनियमितताओं का बड़ा उदाहरण बन चुका है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागते हैं या फिर यह अवैध साम्राज्य यूं ही फलता-फूलता रहेगा।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 2 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 2 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 3 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 3 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 3 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 3 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 3 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 4 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 4 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 4 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 4 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 4 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 4 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 4 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!