खबर
Top News

विज्ञापन माफिया का साम्राज्य ध्वस्त: मंत्री के निर्देश पर जागा निगम प्रशासन; विजय नगर में अवैध यूनिपोल के सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अप्रैल 2026, 1:23 pm
शेयर करें:
विज्ञापन माफिया का साम्राज्य ध्वस्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नियम-कायदों को ताक पर रखकर फल-फूल रहे विज्ञापन माफिया के खिलाफ ‘खुलासा फर्स्ट' की मुहिम का बड़ा असर हुआ है। महीनों से चल रहे यूनिपोल घोटाले की परतों का जब अखबार ने प्रमुखता से खुलासा किया, तो शासन-प्रशासन हरकत में आ गया।

इसी का परिणाम है कि नगर निगम की टीम ने भारी लाव-लश्कर के साथ विजय नगर से बापट चौराहे तक अवैध विज्ञापनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मेट्रो पिलरों और प्रमुख मार्गों के बीच अवैध रूप से सीना ताने खड़े 20 से ज्यादा यूनिपोल और कियोस्क को निगम के अमले ने क्रेन और कटर की मदद से काटकर जमीन पर लिटा दिया।

यह पूरी कार्रवाई कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निर्देशों और एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर की सक्रियता के बाद की गई है।

खुलासा फर्स्ट ने लगातार प्रमाणों के साथ दिखाया आईना- जांच में यह सच सामने आया कि दीपक एडवरटाइजिंग नामक फर्म का अनुबंध साल 2019 में ही खत्म हो गया था, लेकिन निगम के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण में माफिया दीपक जेठवानी ने शहर की सड़कों को अपनी जागीर बना लिया था।

खुलासा फर्स्ट ने लगातार प्रमाणों के साथ प्रकाशित किया था कि कैसे करोड़ों रुपये के राजस्व की चोरी कर बिना अनुमति के ये ढांचे खड़े किए गए। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने मामले में वित्तीय अनियमितता और नियमों के उल्लंघन को सही पाते हुए तत्काल आदेश दिए, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने अवैध होर्डिंग्स को हटाकर रास्तों को साफ किया।

शहर की सुंदरता और राजस्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
निगम की इस कार्रवाई से विज्ञापन जगत के उस सिंडिकेट पर लगाम कसी गई है, जो रसूख के दम पर सरकारी खजाने में सेंध लगा रहा था। विजय नगर से बापट चौराहे के बीच हुई इस सफाई ने साफ संदेश दिया है कि अब शहर की सुंदरता और राजस्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह महज शुरुआत है,आने वाले दिनों में उन अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी जिन्होंने इस घोटाले पर अपनी आंखें मूंद रखी थीं। फिलहाल, शहर के प्रमुख चौराहों से अवैध यूनिपोल का हटना जनता और सत्य की जीत मानी जा रही है।

संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

7 minutes ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

15 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

19 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

25 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 1 hour ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 1 hour ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 2 hours ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 2 hours ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 2 hours ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 2 hours ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!