युद्ध का असर बन रहा घातक: केमिकल-फार्मा और ऊर्जा इंडस्ट्री संकट में; दवा का कच्चा माल 200 प्रतिशत तक महंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत की केमिकल, फार्मा और ऊर्जा इंडस्ट्री पर साफ दिखने लगा है। कच्चे माल की भारी कमी और कीमतों में तेज उछाल ने दवा उत्पादन और सप्लाई चेन को प्रभावित कर दिया है।
वैश्विक सप्लाई चेन को झकझोर दिया
मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष ने वैश्विक सप्लाई चेन को झकझोर दिया है, जिसका सीधा असर भारत के औद्योगिक सेक्टर पर पड़ रहा है। केमिकल, फार्मा और ऊर्जा इंडस्ट्री इस समय गहरे संकट से गुजर रही हैं। खासकर दवाइयों में इस्तेमाल होने वाले जरूरी केमिकल्स की कमी और महंगाई ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
‘पेंटा’ केमिकल बाजार में कम
एलपीजी, एसिडिटी और कफ सिरप जैसी रोजमर्रा की दवाओं के निर्माण में उपयोग होने वाला ‘पेंटा’ केमिकल बाजार में कम पड़ने लगा है। इसके चलते कच्चे माल की कीमतों में 50 से 200 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नतीजतन दवा उत्पादन प्रभावित हो रहा है और सप्लाई भी बाधित हो रही है।
विदेशों पर निर्भरता बनी बड़ी वजह
फार्मा, केमिकल और ऊर्जा क्षेत्र अपने कच्चे माल का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा मिडिल ईस्ट, चीन और अमेरिका जैसे देशों से आयात करते हैं। सामान्य परिस्थितियों में जो शिपमेंट 30 से 45 दिनों में पहुंचता था, वह अब 60 से 90 दिन ले रहा है। इसके साथ ही शिपिंग लागत भी 3 से 4 गुना तक बढ़ गई है।
प्रतिबंधों के कारण भुगतान अटक गया
ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सदस्य के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में बैंकिंग लेनदेन पर लगे प्रतिबंधों के कारण भुगतान अटक गया है, जिससे पुराना पैसा फंसा हुआ है और नई सप्लाई में भी दिक्कत आ रही है।
एलपीजी बनाम दवा: बढ़ी दुविधा
पेंटा और प्रोपेलीन ग्लायकोल जैसे इंटरमीडिएट केमिकल एलपीजी और दवाओं दोनों में इस्तेमाल होते हैं। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार फिलहाल एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दे रही है, जिसके कारण दवा उद्योग को इन केमिकल्स की सीमित उपलब्धता मिल रही है।इसका असर शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य जरूरी दवाओं की सप्लाई पर भी पड़ने लगा है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
सरकार के प्रयास
बेसिक ड्रग डीलर्स एसोसिएशन, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष जेपी मूलचंदानी के अनुसार, सरकार ने दवाओं के कच्चे माल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी शून्य करने का फैसला लिया है। हालांकि, मौजूदा हालात में इसका असर आने में अभी समय लग सकता है।
स्थिति गंभीर, आगे चुनौती बड़ी
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मिडिल ईस्ट में तनाव लंबे समय तक जारी रहा, तो दवा उद्योग के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में भी संकट और गहरा सकता है। आने वाले दिनों में दवाओं की कीमतों और उपलब्धता पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!