गर्मी का असर दो दिन और होगा तेज: जानिये कब-कब बारिश की संभावना; कहां तक जा पहुंचा तापमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करने लगे हैं। राजधानी भोपाल में कई घरों और इमारतों पर ग्रीन नेट लगाकर धूप को रोकने की कोशिश की जा रही है, ताकि अंदर का तापमान कम रहे। वहीं इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है।
अगले दो दिन तक गर्मी का असर बना रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन तक गर्मी का असर बना रहेगा। हालांकि 18 और 19 मार्च को मौसम में बदलाव आने की संभावना है और कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर
रविवार को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिला। आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में करीब 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम अब कमजोर पड़ चुका है, इसलिए 16 और 17 मार्च को बारिश या बादलों की संभावना नहीं है।
उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर 18-19 मार्च को मध्य प्रदेश में देखने को मिल सकता है।
कई शहरों में तापमान 35 डिग्री के पार
रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 35.5 डिग्री, ग्वालियर में 32.6 डिग्री, उज्जैन में 35.5 डिग्री और जबलपुर में 35.7 डिग्री तापमान रहा।
नर्मदापुरम में तापमान घटकर 38.9 डिग्री पर
इसके अलावा मंडला में 37.2 डिग्री, छिंदवाड़ा में 36 डिग्री, सिवनी में 35.6 डिग्री और बालाघाट में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।हालांकि पिछले कुछ दिनों से लू जैसे हालात झेल रहे नर्मदापुरम में तापमान घटकर 38.9 डिग्री पर आ गया, जिससे कुछ राहत महसूस की गई।
भोपाल जलाभावग्रस्त घोषित
तेज गर्मी और गिरते जलस्तर को देखते हुए भोपाल जिले को जलाभावग्रस्त घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निजी ट्यूबवेल की खुदाई पर रोक लगा दी है। केवल सरकारी ट्यूबवेल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की नल-जल योजनाओं के लिए ही बोरिंग की अनुमति होगी। बिना अनुमति ट्यूबवेल खनन करने पर दो साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है।
बदलते मौसम से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा
डॉक्टरों का कहना है कि मार्च का मौसम स्वास्थ्य के लिहाज से संवेदनशील रहता है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, एलर्जी और अस्थमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में सुबह और देर रात ठंडी हवा से बचने और खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
अप्रैल-मई में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल अप्रैल और मई सबसे ज्यादा गर्म रह सकते हैं। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!