केयरटेकर बन करती थी घरों की रेकी फिर उड़ाती थी गहने: पूछताछ में दो नकबजनी कबूली 10 लाख के गहने-नकदी बरामद; अब 5 दिन के पुलिस रिमांड पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
घरों में बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल का भरोसा जीतकर लाखों की चोरी करने वाली महिला अब पुलिस गिरफ्त में है। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने दो बड़ी नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए गिरफ्तार महिला आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान शहर की कई अन्य चोरी और नकबजनी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
टीआई अनिल गुप्ता के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला चोरी के सोने के जेवर बेचने या गिरवी रखने के लिए ग्राहक तलाश रही है। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे दबोच लिया।
पूछताछ में उसने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी विनीता पति किशन अग्रवाल, सिंधी कॉलोनी निवासी है। वह घरों में केयरटेकर बनकर बच्चों की देखभाल का काम करती थी।
इसी दौरान घर की गतिविधियों और कीमती सामान पर नजर रखती और मौका मिलते ही नकदी व जेवर समेटकर फरार हो जाती थी।
200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले
महिला के खिलाफ पहला मामला मार्च 2026 में सर्वोदय नगर स्थित एक फ्लैट से करीब चार लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी का दर्ज हुआ था। इसके बाद जुलाई में सिंधी कॉलोनी स्थित एक अन्य मकान से सोने के जेवर और नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई।
दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने करीब 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 50 ग्राम सोने के जेवर, जिनमें चार चेन, तीन अंगूठियां, दो जोड़ी टॉप्स, एक लॉकेट और 28,500 रुपए बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपीया को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान उससे शहर में हुई अन्य चोरी और नकबजनी की वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!