भगवान शिव पर कथित अमर्यादित टिप्पणी का मामला गरमाया: पुलिस आयुक्त से एफआईआर की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भगवान शिव एवं अन्य हिंदू देवी-देवताओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
हाई कोर्ट के अधिवक्ता विवेक व्यास ने पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत सौंपकर मौलाना जिर्जिस अंसारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित बयान से करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकती हैं।
शिकायत में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 299, 196 और 353 सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का दिया हवाला
अधिवक्ता विवेक व्यास ने शिकायत में कहा किसी भी धर्म के आराध्य और पूज्य देवी-देवताओं के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक एवं विद्वेषपूर्ण टिप्पणी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा से परे है।
इस तरह की सामग्री समाज में तनाव और वैमनस्य का कारण बन सकती है। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए हेट स्पीच के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता भी बताई गई है।
कथित आपत्तिजनक सामग्री हटाई जाए
शिकायत में पुलिस प्रशासन से कथित वीडियो और ऑडियो की फॉरेंसिक एवं तकनीकी जांच कराने, प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कथित आपत्तिजनक सामग्री हटाने की वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!