प्रशिक्षण प्राप्त दैनिक वेतनभोगी सफाई मित्रों को उच्च कुशल कर्मचारी का वेतन मिले: सफाई मित्रों के मुद्दों पर समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट दर्जा मंत्री प्रताप करोसिया ने रेसीडेंसी कोठी में नगरीय प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथ सफाई मित्रों से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक की।
इसमें नियुक्ति, नियमितीकरण, वेतन, सेवा सुरक्षा, आवास और वाल्मीकि बस्तियों के विकास सहित कई मुद्दों पर तय समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
प्रताप करोसिया ने रिक्त पदों पर रोस्टर के आधार पर विनियमित कर्मचारियों की सात दिन के भीतर स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। संविदा पदों पर शासन के निर्देशों के अनुसार 15 दिन के भीतर नियुक्ति की कार्रवाई करने को कहा।
प्रशिक्षण प्राप्त दैनिक वेतनभोगी सफाई मित्रों को नियमानुसार उच्च कुशल कर्मचारी का वेतन देने तथा वर्ष 2007 से 2016 तक कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सात दिन में प्रस्ताव एमआईसी को भेजने के निर्देश भी दिए।
लापरवाह एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
बैठक में स्पष्ट किया गया कि स्थायी और विनियमित कर्मचारियों के खिलाफ अनुपस्थिति की स्थिति में सीधे निलंबन या सेवा समाप्ति की कार्रवाई नहीं की जाए। पहले कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब लिया जाए।
हटाए गए दैवेभो के मामलों की समीक्षा कर 15 दिन के भीतर उन्हें दोबारा कार्य पर लेने पर विचार करने के निर्देश भी दिए गए। सफाई मित्रों के लिए शहर में भूमि चिह्नित कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने, सेवानिवृत्त या दिवंगत सफाई मित्रों के आश्रितों को नियमानुसार आउटसोर्स व्यवस्था के माध्यम से रोजगार देने, वर्षों से लीज पर रह रहे वाल्मीकि बस्तियों के परिवारों को मालिकाना हक दिलाने और निर्माणाधीन सामुदायिक भवनों के शेष कार्य जल्द पूरे कराने के निर्देश दिए गए।
निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को भी कहा गया।
बैठक में सफाई कामगार कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष लीलाधर करोसिया, इंदौर नगर पालिका निगम कर्मचारी परिषद एवं सफाई कर्मचारी मोर्चा के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज सिरसिया, वाल्मीकि संघ के अध्यक्ष घनश्याम चंदेल, कर्मचारी यूनियन के रवि खोखर, सुभाष धोलपुरे, नागेश गौहर, राजेश करोसिया, अपर आयुक्त प्रखर सिंह, अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित समाचार

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!