खबर
Top News

दतिया हार पर भाजपा में एक्शन की तैयारी: दो सदस्यीय जांच समिति बनाई; भितरघात की होगी पड़ताल, कई जिम्मेदारों पर गिर सकती है गाज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 3:44 pm
शेयर करें:
दतिया हार पर भाजपा में एक्शन की तैयारी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर समीक्षा शुरू कर दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पर हुई अहम बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, चुनाव प्रभारी, मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में हार के कारणों के साथ चुनावी प्रबंधन, संगठन की भूमिका और कथित भितरघात की शिकायतों पर चर्चा हुई।

जिम्मेदारों पर गिर सकती है गाज
पार्टी नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, करीब एक दर्जन पदाधिकारी और जिम्मेदार नेता कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।

रणदीवे-कराड़ा की दो सदस्यीय समिति करेगी जांच
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने हार के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है। इसमें प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे और अंबाराम कराड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।

रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जाएगी
दोनों नेता चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों, स्थानीय कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर पार्टी आगे की रणनीति बनाने के साथ जरूरत पड़ने पर जवाबदेही भी तय करेगी।

भितरघात की शिकायतों पर भी होगी पड़ताल
समीक्षा में सबसे अहम मुद्दों में कथित भितरघात और अनुशासनहीनता की शिकायतें भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा सहित कुछ स्थानीय पदाधिकारियों और पार्षदों को लेकर मिली शिकायतों की पड़ताल की जा रही है।

प्रदेश संगठन इन मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भी भेज सकता है। बैठक में उपचुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और राकेश शुक्ला सहित करीब दो दर्जन वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यशोधरा राजे ने लिखा- आत्ममंथन का समय
दतिया के चुनाव परिणाम के बाद पार्टी के भीतर भी हार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘आत्ममंथन का समय…’ लिखते हुए दतिया और बांकीपुर उपचुनाव का जिक्र किया।

टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिए संगठनात्मक कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि जब कार्यकर्ताओं की जगह अधिकारी अपनी पहुंच का प्रभाव दिखाने लगते हैं तो चुनावी नतीजे विपरीत हो सकते हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट और फर्जी पत्रों की भी जांच
भाजपा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित भ्रामक पोस्ट, फर्जी पत्र और प्रचार सामग्री की भी समीक्षा करेगी। सूत्रों के मुताबिक, ऐसी सामग्री साझा करने वालों की सूची तैयार की जा रही है और उनके राजनीतिक संबंधों का भी पता लगाया जाएगा।

संगठन का मानना है कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक सूचनाओं का भी परिणाम पर असर पड़ा हो सकता है। ऐसे में पार्टी जमीनी चुनाव प्रबंधन के साथ डिजिटल प्रचार की खामियों की भी समीक्षा कर भविष्य की रणनीति तैयार करेगी।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 5 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 6 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 6 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 6 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 7 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 7 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 7 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 7 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 7 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 7 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 7 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 7 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 8 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 8 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!