पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 74 आवेदन: कई मामलों में मौके पर शुरू कराई कार्रवाई; कमिश्नर बोले- हर शिकायत का होगा निष्पक्ष निराकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आम लोगों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने खुद आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पहुंचे 74 मामले
जनसुनवाई में कुल 74 आवेदन पहुंचे। इनमें पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के झगड़े, बहू-बेटे द्वारा माता-पिता को प्रताड़ित करने, फर्जी लोन, पैसों के लेन-देन, जमीन-मकान की धोखाधड़ी, वित्तीय फ्रॉड और महिला अपराध से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं।
पुलिस की सुनवाई नहीं होने की शिकायतें भी पहुंची
जनसुनवाई में कुछ आवेदकों ने पुलिस स्तर पर उनकी शिकायतों की सुनवाई नहीं होने की बात भी रखी। पुलिस कमिश्नर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को मौके पर और फोन के जरिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कई मामलों में मौके पर शुरू कराई कार्रवाई
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी आवेदकों से उनके मामलों की जानकारी ली। कई प्रकरणों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई गई, जबकि बाकी मामलों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस कमिश्नर बोले- हर शिकायत का होगा निष्पक्ष निराकरण
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने आवेदकों को भरोसा दिलाया कि इंदौर पुलिस आम लोगों की सुरक्षा, न्याय और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।
पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग पर भी जोर
इंदौर पुलिस मध्यस्थता केंद्रों के जरिए आपसी और पारिवारिक विवादों को सुलझाने का भी प्रयास कर रही है। इन केंद्रों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर संवाद स्थापित कराया जाता है, ताकि विवादों का शांतिपूर्ण और जल्द समाधान निकाला जा सके और अनावश्यक कानूनी प्रक्रियाओं से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!