निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहर गैस पाइप लाइन में भड़क गई आग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र के संचार नगर में कल शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के मुख्य गेट के पास बिछी गैस पाइपलाइन में अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें निकलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड के अनुसार घटना शाम करीब 7.40 बजे की है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैस पाइपलाइन में पहले से लीकेज था। इसी दौरान किसी राहगीर द्वारा फेंकी गई जलती बीड़ी या सिगरेट गैस के संपर्क में आ गई, जिससे पाइपलाइन में आग भड़क उठी।
सूचना मिलते ही अवंतिका गैस लिमिटेड की टीम भी मौके पर पहुंची और तकनीकी प्रक्रिया अपनाते हुए गैस सप्लाई नियंत्रित कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
घटना के बाद गैस पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आग लगने के सटीक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और रिहायशी क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता था।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!