11 सेवानिवृत्त पुलिस अफसरों की भावुक विदाई: शॉल-श्रीफल और मोमेंटो देकर किया सम्मान, कहा- अब परिवार के नाम नई पारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
तीन दशक से अधिक समय कानून-व्यवस्था व जनता की सुरक्षा में दिन-रात एक करने वाले इंदौर पुलिस के 11 अधिकारियों को सोमवार को सम्मानपूर्वक भावुक विदाई दी गई।
पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों का शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके योगदान को नमन किया गया। समारोह के दौरान कई पल भावुक कर देने वाले रहे, जब साथियों ने वर्षों की यादें साझा करते हुए उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में एडिशनल सीपी आरके सिंह, रक्षित निरीक्षक दीपककुमार पाटिल सहित वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर निरीक्षक शिवकुमार पटेल, उपनिरीक्षक संत बहादुर सिंह, मुकुंदीलाल अहिरवार, सहायक उपनिरीक्षक कला क्षेत्री, प्रेमसिंह चौहान, लेओस कुजूर, माखनलाल पटेल, संजय सिसोदिया, हरिओम दाईपुरिया, शिवराजसिंह गुर्जर तथा आरक्षक मदनकुमार शर्मा को सम्मानित किया गया।
समाज के प्रति समर्पण है पुलिस सेवा
एडिशनल सीपी आरके सिंह ने कहा पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण का संकल्प है। सभी अधिकारियों ने अपने जीवन का अमूल्य समय जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लगाया।
अब समय है कि वे अपने परिवार, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत रुचियों को प्राथमिकता दें। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों को सलाह दी कि जीवन की नई पारी को उत्साह, सकारात्मक सोच और रचनात्मक गतिविधियों के साथ बिताएं तथा अपनी पूंजी और समय का सही उपयोग करें।
समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने यह भी भरोसा दिलाया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका रिश्ता पुलिस परिवार से खत्म नहीं होगा। जब भी आवश्यकता होगी, पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा रहेगा।
सेवा से विदाई, पर पुलिस परिवार से रिश्ता हमेशा कायम
अधिकारियों ने कहा कि उनका अनुभव नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवा काल के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। साथियों से गले मिलते समय कई आंखें नम हो गईं।
भावुक माहौल के बीच सभी को स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। समारोह ने संदेश दिया खाकी की सेवा से भले ही विदाई हो जाए, लेकिन पुलिस परिवार से रिश्ता हमेशा कायम रहता है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!