खबर
Top News

हवाला कारोबारी लापता: 27 जुलाई से नहीं लगा सुराग; पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 4:21 pm
शेयर करें:
हवाला कारोबारी लापता

• 20 करोड़ के हवाला के पैसों की हेराफेरी के चलते गायब होने की आशंका

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कथित हवाला कारोबारी के लापता होने का मामला सामने आया है। 27 जुलाई से गायब रोहित परपियानी निवासी झंवेरी प्लाजा पलसीकर का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

मामले में जूनी इंदौर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उसके घर से निकलने के बाद के पूरे रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, वहीं परिजन और परिचितों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रोहित पिता नंदलाल परपियानी 27 जुलाई को घर से निकले था। परिवार का कहना है कि उन्हें आखिरी बार जेल रोड क्षेत्र में देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी की थी। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद है और उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं हो पाया। परिजन ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी फोटो और संपर्क नंबर जारी कर आम लोगों से भी जानकारी साझा करने की अपील की है।

सूत्रों के अनुसार रोहित जेल रोड स्थित घमंडी लस्सी के ऊपर कथित रूप से हवाला कारोबार संचालित करता था। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस पहलू सहित अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर पुलिस पड़ताल कर रही है।

जूनी इंदौर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। रोहित के घर से निकलने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं और उनकी बारीकी से जांच की जा रही है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह किन परिस्थितियों में घर से निकले थे और आखिरी बार किसके संपर्क में थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

दो नंबर का काम करने वाले व्यापारियों के पैसों की करता था हेराफेरी : सूत्रों का कहना है कि रोहित तीन साल पहले ही वह हवाला कारोबार से जुड़ा था। मार्केट में पान मसाले सहित दो नंबर का काम करने वाले व्यापारियों के पैसों की हेराफेरी करता था।

मार्केट में जहां प्रत्येक 1 लाख के 500 रुपए से लेकर अलग-अलग राज्य के 700 रुपए तक हवाले के लिए जाते थे वहां वह 300 रुपए में काम कर देता था। ऐसा कर करके उसने अपनी पैठ जमाई और धीरे-धीरे अच्छा अमाउंट एकत्रित किया। सूत्र बताते हैं कि वह करीब 20 करोड़ की हेराफेरी कर गायब हुआ है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

13 minutes ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

21 minutes ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

39 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 1 hour ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 1 hour ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 2 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 2 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 2 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 2 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 2 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 3 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!