कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: किसानों को दी बड़ी राहत; शिक्षा और स्वास्थ्य सहित इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 4 अगस्त को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में किसान, शिक्षा, उद्योग, खेल और प्रशासन से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। डिफाल्टर किसानों के लिए ‘सुरक्षा कवच योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
मंत्री राकेश सिंह ने दी जानकारी
वहीं प्रदेश में 60 नए सांदीपनि स्कूल खोलने और 8 जिलों के करीब 500 सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ने की तैयारी है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मंत्री राकेश सिंह ने दी।
5 हजार डिफाल्टर किसानों के लिए ‘सुरक्षा कवच’
सहकारी समितियों से ऋण लेने के बाद डिफाल्टर हुए किसानों को सरकार राहत देगी। इसके लिए ‘सुरक्षा कवच योजना’ शुरू की जाएगी। इससे करीब 5 हजार किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकार ने योजना के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
शिक्षकों को 30 साल बाद क्रमोन्नति वेतनमान
आदिम जाति कल्याण विभाग के शिक्षकों को भी कैबिनेट ने बड़ी राहत दी है। 30 साल की सेवा पूरी करने वाले पात्र शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इससे उनके वेतन में बढ़ोतरी होगी।
प्रदेश में खुलेंगे 60 नए सांदीपनि स्कूल
सरकार ने प्रदेश में 60 नए सांदीपनि स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों के माध्यम से सरकारी शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ बोर्ड परीक्षाओं में लगातार तीन साल तक 100 प्रतिशत परिणाम देने वाले सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों को 1 लाख रुपए की सम्मान राशि देने का निर्णय लिया गया है। ऐसे स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए 5 लाख रुपए तक अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।
500 सरकारी स्कूलों में AI की पढ़ाई
प्रदेश के 8 जिलों के करीब 500 सरकारी स्कूलों में ‘मिशन बुनियाद’ शुरू किया जाएगा। इसके तहत कक्षा 8वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों को AI आधारित शिक्षा दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य स्कूली स्तर से ही विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ना है।
ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
ग्वालियर में करीब 350 एकड़ क्षेत्र में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसे प्लग एंड प्ले औद्योगिक क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां मोबाइल उपकरण, नेटवर्क इक्विपमेंट, ऑप्टिकल फाइबर और सेमीकंडक्टर से जुड़े उद्योगों के साथ 5G एवं 6G तकनीक पर अनुसंधान को बढ़ावा देने की योजना है।
खेल सुविधाओं पर 20,407 करोड़ खर्च करने की योजना
प्रदेश में खेल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अगले पांच वर्षों में 20,407 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है। इसके तहत स्टेडियम और अन्य खेल संसाधनों को विकसित किया जाएगा।
7 अगस्त से ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’
सरकार 7 अगस्त से ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ शुरू करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा से अभियान की शुरुआत करेंगे। मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी जिलों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानेंगे।
9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। कैबिनेट बैठक में भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस और वेरावल एक्सप्रेस के ठहराव से जुड़े प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!