गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार: बाइक से ले जाते समय दबोचा; 1.35 लाख का नशा किया बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
हंडिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 247 ग्राम गांजा, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.35 लाख रुपए बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर फॉरेस्ट नाके के पास घेराबंदी
पुलिस के मुताबिक, रविवार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पैशन प्रो मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम जोगा स्थित फॉरेस्ट नाके के पास घेराबंदी की।
यहां संदिग्ध बाइक सवार को रोककर पूछताछ की गई। उसकी पहचान लोटिया निवासी रामदिन कलम के रूप में हुई।
प्लास्टिक के झोले में मिला 2.247 किलो गांजा
पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान सफेद प्लास्टिक के झोले से 2 किलो 247 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई गई है।
इसके अलावा आरोपी का मोबाइल और गांजा परिवहन में इस्तेमाल पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार जब्त गांजा, मोबाइल और वाहन की कुल कीमत करीब 1 लाख 35 हजार रुपए है।
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
घटनास्थल पर गांजे का वजन, सीलबंदी और अन्य वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। हंडिया थाने में रामदिन कलम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से गांजे के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!