दतिया में नरोत्तम मिश्रा का संगठनात्मक प्रभाव खत्म करने की तैयारी: एक-दो दिन में नए दतिया जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी का ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया
दतिया विधानसभा उपचुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद प्रदेश भाजपा संगठन नतीजों की राजनीतिक और संगठनात्मक समीक्षा में जुट गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक समीक्षा का पहला असर दतिया संगठन पर दिखाई दे सकता है।
मौजूदा जिला कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी गठित करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। माना जा रहा है एक-दो दिन में दतिया को नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव से मुक्त नए जिलाध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है।
सूत्रों का कहना है दतिया हार की समीक्षा के दौरान माना गया उपचुनाव में संगठन अपेक्षित एकजुटता के साथ काम नहीं कर पाया। कई पदाधिकारियों पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में सक्रिय भूमिका नहीं निभाने और अंदरूनी स्तर पर चुनावी अभियान को कमजोर करने के आरोप लगे हैं।
हालांकि पार्टी नेतृत्व ने अभी तक किसी पदाधिकारी को आधिकारिक रूप से दोषी नहीं ठहराया है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन में यह बदलाव केवल दतिया तक सीमित नहीं रहेगा। प्रदेश नेतृत्व ऐसे जिलाध्यक्षों और जिला संगठनों की भी समीक्षा कर रहा है, जिन पर संगठन से अधिक किसी मंत्री, सांसद या विधायक विशेष के प्रभाव में काम करने की शिकायतें मिली हैं।
ऐसे में आने वाले दिनों में दर्जनभर जिलों में संगठनात्मक फेरबदल अवश्यसंभावी माना जा रहा है।
दतिया उपचुनाव में टिकट वितरण के समय ही संगठन के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया था। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जिला अध्यक्ष सहित संगठन के कई पदाधिकारी खुलकर विरोध में सड़क पर उतर आए थे।
विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम जैसी घटनाओं ने उस समय भी पार्टी नेतृत्व को असहज किया था। अब हार के बाद उसी घटनाक्रम को संगठनात्मक अनुशासन के नजरिए से देखा जा रहा है।
उधर, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी हार के बाद सार्वजनिक रूप से भितरघात के संकेत दे चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस संबंध में संगठन के समक्ष अपनी बात रखेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने भी स्पष्ट किया कि समीक्षा पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दतिया से क्यों शुरू हो सकती है कार्रवाई?
उपचुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित हार।
नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाने के पार्टी नेतृत्व के फैसले का खुला विरोध।
प्रचार अभियान में जिला अध्यक्ष और कार्यकारिणी पदाधिकारियों की अपेक्षित सक्रियता नहीं रहने की शिकायतें।
संवेदनशील बूथों के मतदान पैटर्न की अलग से समीक्षा।
प्रदेश नेतृत्व की अनुशासन को लेकर सख्त नीति।
नरोत्तम मिश्रा खेमे पर क्यों है नजर?...
पार्टी सूत्रों के अनुसार, टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों की नाराजगी चुनाव तक बनी रही। प्रदेश संगठन को चुनाव के दौरान लगातार ऐसी शिकायतें मिलती रहीं कि कुछ स्थानीय पदाधिकारी पूरी सक्रियता से प्रचार में नहीं जुटे।
सिर्फ दतिया नहीं, दर्जनभर जिलाध्यक्ष भी रडार पर...
पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश भाजपा ऐसे जिला संगठनों की सूची तैयार कर रही है, जहां संगठन से अधिक व्यक्तिगत राजनीतिक निष्ठा की शिकायतें मिली हैं। माना जा रहा है कि दतिया के बाद दर्जनभर जिलों में भी संगठनात्मक बदलाव हो सकते हैं। पार्टी का उद्देश्य संगठन को व्यक्ति-आधारित राजनीति से अलग कर अनुशासन और जवाबदेही को मजबूत करना बताया जा रहा है।
संबंधित समाचार

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!