लापता युवक का शव बोरी में मिला: परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव; गाड़ियां तोड़ी, संदिग्ध हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
जसो थाना क्षेत्र के अमकुई गांव में तीन दिन से लापता 20 वर्षीय युवक का शव मंगलवार सुबह स्कूल के पीछे झाड़ियों में बोरी में लिपटा मिला। शव मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और कई पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
खेत की मेड़ से दोबारा पकड़ लिया
हंगामे के दौरान हिरासत में लिया गया एक संदेही पुलिस वाहन से भाग निकला।पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर कुछ दूरी पर खेत की मेड़ से दोबारा पकड़ लिया। हालात नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ वज्र वाहन तैनात करना पड़ा। करीब साढ़े चार घंटे के विरोध के बाद परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार हुए।
1 अगस्त की रात घर से निकला था अतुल
मृतक की पहचान अमकुई निवासी 20 वर्षीय अतुल पुत्र रामकेश कुशवाहा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अतुल 1 अगस्त की रात करीब 9:25 बजे घर से निकला था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह वापस नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है कि वे उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने जसो थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
परिजन बोले- समय पर कार्रवाई होती तो बच जाता बेटा
अतुल का शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि अगर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू की जाती तो शायद अतुल को बचाया जा सकता था। ग्रामीण हिरासत में लिए गए संदेही से अपने सामने पूछताछ और बयान दर्ज कराने की मांग पर भी अड़े रहे।
स्कूल के पीछे बोरी में लिपटा मिला शव
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के स्कूल के पीछे झाड़ियों में एक बोरी देखी। जांच करने पर उसमें अतुल का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि युवक की मौत कुछ दिन पहले हो चुकी थी। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
पथराव के बीच पुलिस वाहन से भागा संदेही
पुलिस ने मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया था। ग्रामीणों के हंगामे और पथराव के दौरान वह पुलिस वाहन से निकलकर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया और कुछ दूरी पर खेत की मेड़ के पास उसे दोबारा दबोच लिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और वज्र वाहन भी तैनात किया गया।
लड़की से बातचीत को लेकर विवाद का एंगल
शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि अतुल का एक लड़की से बातचीत को लेकर संदेही और उसके कुछ साथियों से पहले विवाद हुआ था। यह भी सामने आया है कि 1 अगस्त की रात अतुल, संदेही और कुछ अन्य युवक कथित तौर पर साथ बैठे थे और शराब पी थी। इसके बाद क्या हुआ, पुलिस इसकी कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।
घटना से पहले बैंक से निकाले थे 3 लाख
पुलिस जांच में एक और पहलू सामने आया है। अतुल की जसो में मोबाइल की दुकान थी और बताया जा रहा है कि उसने 1 अगस्त को बैंक से 3 लाख रुपए निकाले थे। जानकारी के मुताबिक, इनमें से 2 लाख रुपए उसने घर पर और एक लाख रुपए दुकान में रखे थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक की मौत का इन पैसों से कोई संबंध है या नहीं।
करीब साढ़े चार घंटे तक चले विरोध के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुए। इसके बाद शव नागौद सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!