कारोबारी से 1.63 करोड़ की ठगी: फर्जी ट्रेडिंग ऐप पर दिखाया मोटा मुनाफा; रिटर्न मांगते ही किया ब्लॉक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने ग्वालियर के एक ऑटोमोबाइल कारोबारी से 1 करोड़ 63 लाख 19 हजार 900 रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कारोबारी का भरोसा जीता।
अलग-अलग खातों में बड़ी रकम जमा कराई गई
ऐप पर लगातार मुनाफा दिखाकर उनसे अलग-अलग खातों में बड़ी रकम जमा कराई गई। जब कारोबारी ने पैसे निकालने की कोशिश की तो टैक्स और अन्य चार्ज के नाम पर और रकम मांगी गई।
रामदास घाटी निवासी ऑटोमोबाइल कारोबारी मनीष जैन की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp ग्रुप में जोड़ा, खुद को बताया शेयर मार्केट की टीम
शिकायत के मुताबिक, 22 अप्रैल 2026 को कारोबारी को ‘Axis-DMA’ नाम के ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप से जोड़ा गया। इसके साथ ही उन्हें ‘G-2 Axis Prime Circle’ और ‘M-26 Axis VIP Circle’ नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया। आरोपियों ने खुद को शेयर बाजार से जुड़ी अधिकृत टीम बताते हुए निवेश पर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया।
पहले छोटी रकम लगवाई, मुनाफा दिखाकर जीता भरोसा
कारोबारी ने शुरुआत में 5 लाख और 10 लाख रुपए जैसी रकम निवेश की। ऐप पर निवेश के बदले अच्छा मुनाफा दिखाई देने लगा। शुरुआती दौर में कुछ राशि की निकासी भी हो गई, जिससे कारोबारी को प्लेटफॉर्म पर भरोसा हो गया।
इसके बाद ठगों ने उन्हें अधिक निवेश के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया। ऐप पर बढ़ता हुआ कथित मुनाफा देखकर कारोबारी ने निवेश की रकम बढ़ा दी।
अलग-अलग खातों में जमा कराए 1.63 करोड़
पुलिस शिकायत के अनुसार, कारोबारी ने अलग-अलग बैंक खातों में कई किस्तों के जरिए कुल 1,63,19,900 रुपए जमा कर दिए। जब उन्होंने ऐप पर दिखाई दे रही रकम को निकालने की कोशिश की तो ठगों ने कैपिटल गेन टैक्स, ट्रांसफर चार्ज और दूसरे शुल्क के नाम पर अतिरिक्त पैसे जमा करने को कहा।
और पैसे नहीं दिए तो WhatsApp से हटाया, नंबर किए ब्लॉक
कारोबारी ने अतिरिक्त रकम जमा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया और संपर्क में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिए। तब कारोबारी को साइबर ठगी का पता चला और उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत की।
बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच
क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमित शर्मा के मुताबिक, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। इनके आधार पर साइबर ठगों और रकम के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!