खबर
Top News

इस बड़े इंस्टीट्यूट के फाउंडर चेयरमैन फिर जांच के घेरे में: व्यापमं घोटाले में रहे हैं आरोपी; अब लगे ये आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 3:13 pm
शेयर करें:
इस बड़े इंस्टीट्यूट के फाउंडर चेयरमैन फिर जांच के घेरे में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अरविंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के फाउंडर चेयरमैन डॉ. विनोद भंडारी को लेकर एक बार फिर जांच शुरू होने की जानकारी सामने आई है। इस बार प्रदेश की जांच एजेंसियों के पास उनके खिलाफ कथित रूप से बेनामी तरीके से जमीन खरीदने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी शिकायत पहुंची है।

शिकायत में इन जमीनों का उल्लेख
शिकायत में इंदौर की मल्हारगंज तहसील के ग्राम भंवरसला की जमीनों का उल्लेख किया गया है। इसमें करीब 50 सर्वे नंबर शामिल बताए गए हैं। शिकायत के मुताबिक इन जमीनों की मौजूदा कीमत 100 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

शिकायत में 18 लोगों के नाम का जिक्र
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डॉ. भंडारी ने कथित तौर पर पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। इसमें उनके साथ करीब 18 अन्य व्यक्तियों के नाम भी बताए गए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि इनमें से कुछ नामों का इस्तेमाल कथित बेनामी संपत्तियां खरीदने के लिए किया गया।

इन सर्वे नंबरों की जमीन का उल्लेख
शिकायत में ग्राम भंवरसला स्थित सर्वे नंबर 14/1/1, 14/2, 15/2, 15/1/3, 159/1/2/1, 158/2, 158/3, 158/4, 146/1/3, 36/2 और 23/2 सहित कई अन्य सर्वे नंबरों का जिक्र किया गया है।

इनमें कुछ संपत्तियां श्री अरविंदो इंस्टीट्यूट के नाम पर बताई गई हैं, जबकि अन्य जमीनों के दस्तावेजों में महक भंडारी, मंजू भंडारी, अभय कुमार, चंद्रकला पोखरना और ममता पोखरना सहित कई नाम होने की बात कही गई है।

PMT मामले में भी हुई थी संपत्तियों की जांच
डॉ. विनोद भंडारी का नाम पूर्व में पीएमटी/व्यापमं मामले की जांच के दौरान भी सामने आया था। उस समय उन पर मेडिकल सीटों से जुड़ी अनियमितताओं के जरिए अवैध कमाई करने और उससे अपने तथा करीबियों के नाम संपत्ति खरीदने के आरोप लगे थे।

पूर्व की जांच में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी वित्तीय लेन-देन एवं संपत्तियों की पड़ताल की थी। जांच के दौरान उनकी करीब 15 एकड़ जमीन अटैच किए जाने की बात भी सामने आई थी।

2011 के आयकर सर्वे का भी शिकायत में जिक्र
साल 2011 में हुए आयकर सर्वे का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि उस दौरान करीब सात करोड़ रुपए की राशि सरेंडर की गई थी। जांच में अप्रैल से सितंबर 2011 के बीच खातों में करीब सात करोड़ रुपए आने को लेकर भी सवाल उठे थे। जबकि अप्रैल से सितंबर 2011 के दौरान उनकी आय करीब 1.58 करोड़ होनी चाहिए थी।

वहीं, डॉ. भंडारी का पक्ष रहा था कि यह रकम हुंडी और लोन से प्राप्त हुई थी तथा आयकर सर्वे के दौरान राशि सरेंडर कर उस पर टैक्स का भुगतान किया जा चुका है। अब नई शिकायत में सामने आए जमीन के सर्वे नंबरों, संपत्ति खरीद से जुड़े दस्तावेजों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 3 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 3 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 4 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 4 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 4 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 5 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 5 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 5 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 5 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 5 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 5 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 5 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 6 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 6 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!