ढिलाई बर्दाश्त नहीं, हर शिकायत समय पर निपटाएं: लसूड़िया थाने की महागणना में एडीसीपी ने पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाने में महागणना के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
देर रात तक संचालित होने वाले पब, बार और रेस्टोरेंट पर सख्त निगरानी रखने, रात्रिकालीन गश्त को और प्रभावी बनाने व शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
जानकारी के मुताबिक महागणना में एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह ने थाना लसूड़िया के अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, ई-डीएआर के मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण, समन्वय पोर्टल और एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान एडीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा फरियादियों और पीड़ितों की शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता से सुनते हुए तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो।
महागणना में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। एडीसीपी ने निर्देश दिए कि निर्धारित समय के बाद संचालित होने वाले पब, बार और रेस्टोरेंट पर नियमित निगरानी रखी जाए।
साथ ही रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए, जिससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। साथ ही प्रत्येक अधिकारी अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ करें।
विभागीय अनुशासन बनाए रखने के साथ ही हर शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान विजय नगर एसीपी पराग सैनी, थाना प्रभारी राजकुमार यादव, द्वितीय थाना प्रभारी नीतू सिंह, निरीक्षक प्रवीण नागर सहित थाना लसूड़िया के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!