जैन मंदिर से डेढ़ किलो चांदी का छत्र चोरी: श्रद्धालुओं के साथ अंदर घुसा नकाबपोश; 12 मिनट में उड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
शहर के मुख्य बाजार और घनी आबादी के बीच स्थित जैन मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। नकाबपोश चोर श्रद्धालुओं के साथ मंदिर में दाखिल हुआ और भगवान सुब्रतनाथ की प्रतिमा के ऊपर लगा करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी का छत्र चुराकर फरार हो गया। पूरी वारदात महज 12 मिनट में हुई और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
सुबह पूजा के दौरान गायब मिला छत्र
घटना महामाया मंदिर के पास स्थित श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर की है। चोरी सोमवार रात हुई, लेकिन इसका पता मंगलवार सुबह उस समय चला, जब पुजारी पूजा करने मंदिर पहुंचे। मंदिर के अंदर कांच से बने कक्ष में भगवान सुब्रतनाथ की प्रतिमा के ऊपर लगा चांदी का छत्र गायब मिला। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
श्रद्धालुओं की कतार में घुसा चोर
सीसीटीवी फुटेज में सोमवार रात करीब 7:40 बजे एक संदिग्ध मंदिर में प्रवेश करता दिखाई दिया। उसने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, उसके ऊपर साफी बांधी थी और सिर पर टोपी पहन रखी थी। आरोपी श्रद्धालुओं की कतार में शामिल होकर मंदिर के अंदर पहुंचा। भगवान सुब्रतनाथ की प्रतिमा वाला कक्ष खाली देखकर उसने पहले गेट से झांककर आसपास की स्थिति देखी।
पहले हाथ जोड़े, फिर खोल लिया चांदी का छत्र
फुटेज में आरोपी भगवान के सामने हाथ जोड़ता दिखाई दिया। इसके बाद वह करीब ढाई फीट ऊंचे मंदिर पर चढ़ा और प्रतिमा के ऊपर लगा चांदी का छत्र खोल लिया। आरोपी ने छत्र को अपने थैले में रखा और रात करीब 7:52 बजे मंदिर से बाहर निकल गया। इस तरह उसने करीब 12 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया।
छत्र की कीमत 3 लाख से ज्यादा
मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, तीन परतों वाला चांदी का छत्र करीब डेढ़ किलो वजनी था। इसे लगभग पांच साल पहले एक श्रद्धालु ने भगवान सुब्रतनाथ को अर्पित किया था। वर्तमान बाजार मूल्य के हिसाब से इसकी कीमत तीन लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। मंगलवार सुबह मंदिर प्रबंधन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे आरोपी की कद-काठी और अन्य पहचान के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!