अवैध निर्माण पर मेहरबानी: निगम कमिश्नर को शिकायत के बाद भी नहीं लिया गया संज्ञान, बिल्डिंग अधिकारी ने नहीं की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की जनसुनवाई में शिकायत करना अब महज एक औपचारिकता बनकर रह गया है। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद वार्ड क्रमांक 4 स्थित साधना नगर में नक्शे के विपरीत किया गया अवैध निर्माण थमने का नाम नहीं ले रहा है।
क्षेत्र में निगम के जिम्मेदार बिल्डिंग अधिकारी और संबंधित जोन अमले की निष्क्रियता के चलते अवैध निर्माणकर्ता नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
साधना नगर निवासी शिकायतकर्ता राजेश बिंजवे सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने निगम प्रशासन को दी गई शिकायत में स्पष्ट किया है कि मकान नंबर 28 साइज 1500 स्क्वेयर फीट के आवासीय प्लॉट पर निर्माण की अनुमति ली गई थी।
हालांकि, मौके पर स्वीकृत नक्शे और अनुज्ञा के नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर चार मंजिला इमारत खड़ी कर दी गई है। पूरे 1500 स्क्वेयर फीट क्षेत्र पर व्यावसायिक कोचिंग क्लास उपयोग के लिहाज से यह निर्माण हुआ है। निर्माण में न तो पार्किंग के लिए स्थान छोड़ा गया है और ना ही नियमानुसार ओपन स्पेस का पालन किया गया है।
अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों द्वारा एक वर्ष से संबंधित जोन के जिम्मेदार अधिकारियों को मौखिक रूप से लगातार सूचित किया जा रहा था। नियम स्पष्ट है कि किसी भी क्षेत्र में नक्शे से इतर या अवैध निर्माण पाए जाने पर संबंधित जोन के बिल्डिंग अधिकारी को स्वतः संज्ञान लेकर दंडात्मक कार्रवाई करना चाहिए।
इसके बावजूद अमले द्वारा लंबे समय तक मामले को नजरअंदाज किया गया और कोई कार्रवाई निश्चित नहीं की गई, जिससे निर्माणकर्ता के हौसले बुलंद होते चले गए।
हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब उन्होंने निर्माणकर्ता को नियमों का हवाला देकर कार्य रोकने को कहा तो उसने साफ शब्दों में धमकाते हुए कहा कि जिस भी अधिकारी से शिकायत करना है कर दो, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
निर्माणकर्ता के इस रवैये से साफ जाहिर होता है कि उसे स्थानीय निगम अमले की शह प्राप्त है। 21 जुलाई 2026 को जनसुनवाई में कमिश्नर क्षितिज सिंघल के नाम लिखित आवेदन सौंपा गया था।
इस आवेदन में राजेश बिंजवे, मनीष कोठारी, महेंद्र शर्मा, दिनेश होलकर, मुकेश होलकर और नीलेश मोदी सहित कई क्षेत्रवासी शामिल हैं। रहवासियों का कहना है कि जनसुनवाई में गुहार लगाने के बाद भी धरातल पर कोई सुधार न होना अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।
इस अवैध व्यावसायिक निर्माण और बिना पार्किंग के बनी इमारत के कारण भविष्य में पूरे साधना नगर क्षेत्र में जाम, पार्किंग संकट और आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होगी। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अब तक मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल तुरंत संज्ञान लेते हुए दोषी निर्माणकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और नक्शे के विपरीत किए गए अवैध निर्माण को तत्काल जमींदोज कर भविष्य में होने वाली जनसमस्याओं पर विराम लगाएं।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!