खबर
Top News

जीत में जीतू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 2:15 pm
शेयर करें:
जीत में जीतू

डॉ. संतोष पाटीदार 93400-81331 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दतिया की आध्यात्मिक पहचान पीतांबरा शक्ति पीठ से है। अवतरित महापुरुषों की पार्टी कहलवाने वाली पार्टी में एक बार फिर दैवीय शक्ति का संचार नहीं हुआ। कमजोर विपक्ष कांग्रेस के पास ही यह शक्ति कायम रही।

एक ओर महाकाल तो दूसरी ओर पीतांबरा देवी से चमत्कार की उम्मीद नाउम्मीद में बदल गई। कांग्रेस, जिसके लिए उम्मीदें कम और नाउम्मीद ज्यादा थी, वह दतिया राजनीतिक उपचुनाव संग्राम इस उम्मीद के साथ जीत में बदल गया कि अब आगे जीत ही जीत है।

इस जीत में जीतू पटवारी रहे। 12 साल लगे, लेकिन जीतू ने भाजपा का चक्रव्यूह भेदना सीख लिया है। प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान के हाथ में प्रदेश की पूरी कमान है। चुनावी चौसर, चुनावी असलाह और चुनावी रथ की सारथी पार्टी हाईकमान ने शुरू से जीतू को ताकत दी।

एक साथ केकड़ों को तौलने जैसा ही कठिन काम कांग्रेस के भांति-भांति के गुटों के नेताओं को एक साथ लाना और काम से लगाना और इस पर भाजपा की सत्ता के प्रलोभनों के दलदल से बाहर रखकर चुनाव जीत लेना माउंट एवरेस्ट पर विजय पाने जैसा है।

कारण यह कि कांग्रेस के नेताओं के चार चरित्र चेहरे में सत्ता से दूर लंबे वनवास के बावजूद कोई बदलाव नहीं आया। उलटा ऐसा हृदय परिवर्तन हुआ कि भाजपा में चले गए। जो हैं, उनमें से भी कई का आधा मन भाजपा की सत्ता में रमा रहता है।

पक्ष हो या विपक्ष, नेताओं के चरित्र में कोई खास बदलाव नहीं है। इसका उदाहरण दतिया का उपचुनाव रहा। सरकार, संगठन आदि ने यहां जो ताकत लगाई उसके कारण यह चुनाव हाई-प्रोफाइल हो गया था। कांग्रेस के उम्मीदवार का भी अपना प्रभाव काम आया।

इस हाई-प्रोफाइल चुनावी महासंग्राम में कांग्रेस की जीत में दो नाम खासतौर से लिए जा रहे हैं। एक सर्वज्ञात नाम जीतू पटवारी का है। इनकी मेहनत, भाजपा को भाजपा की शैली में जवाब देने की रणनीतिक कुशलता और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह का आत्मविश्वास व्यवहार व तमाम दबाव-प्रभाव और सरकार की ताकत के बावजूद धैर्य और साहस के साथ चुनाव में डटे रहे।

कई उतार-चढ़ाव आए, उम्मीद बनी रही कि जीत मुश्किल नहीं है। फिर कभी लगता था कि सरकार संगठन के साम-दाम-दंड भेद से चुनाव की बाजी हाथ से कहीं निकल न जाए। इस तरह की चिंता भी आती-जाती रही, लेकिन जीतू की जिद ने जुझारूपन से चुनाव की बाजी को पलट दिया। यह चुनाव कांग्रेस को संजीवनी के साथ मजबूती भी दे गया है।

जीतू पटवारी के लिए यह उपचुनाव नेतृत्व की परीक्षा भी था। विंध्य और ग्वालियर-चंबल सुबह की कठोर व कठिन सियासी जमीन पर राजनीतिक समीकरण बैठना चुनौतीपूर्ण काम है। ऐसे समय में, जब कांग्रेसी बगावत कर भाजपा में बैठे हों, तो सरकार के सामने चुनाव लड़ना बेहद कठिन है।

चुनाव की बागडोर संभालते हुए उन्होंने कलह और भितरघात से निपटने का काम किया। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस जीत ने शक्ति मंत्र फूंक दिया है। इस चुनाव में पटवारी की राजनीतिक परिपक्वता भी पूरी तरह से नजर आई। पूरे चुनाव में उन्हें लेकर पार्टी में कहीं कोई नाराजगी नजर नहीं आई।

दतिया चुनाव पटवारी को मजबूती दे गया है। उन्होंने सिर्फ आम मतदाताओं को ही नहीं साधा, बल्कि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा जिला के नेताओं को भी अपने पक्ष में किया। जैसा मीडिया रिपोर्ट बताती है।

दतिया के किले में कैसे चली पीसीसी चीफ की सियासी चाल?
वरिष्ठ पत्रकार रंजन श्रीवास्तव बताते हैं कि मध्य प्रदेश की सियासत में दतिया उपचुनाव के नतीजे एक बड़ा राजनीतिक टर्निंग पॉइंट बनकर उभरे हैं। सत्ताधारी भाजपा के लिए यह हार जहां बड़ा झटका है, वहीं कांग्रेस के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं। इस पूरे चुनावी ड्रामे के केंद्र में यदि किसी एक राजनेता की रणनीति और मैदानी मेहनत की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वह हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी।

पटवारी ने कांग्रेस नेताओं के साथ, सीधे "ग्राउंड जीरो’ पर डेरा डाला। गांव-गांव में लोगों से संवाद किया। आमतौर पर प्रदेश स्तर के बड़े नेता चुनाव में रैलियां करके लौट आते हैं, लेकिन जीतू पटवारी ने दतिया में एक नया ट्रेंड सेट किया। वे सिर्फ भोपाल से निर्देश देने वाले कप्तान नहीं बने, बल्कि उन्होंने खुद जमीन पर उतरकर दतिया में लंबा डेरा डाला।

गांव-गांव जाना, कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद करना और प्रत्येक बूथ के मैनेजमेंट पर खुद नजर रखना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाल के वर्षों में किसी प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव में इतनी मैदानी सक्रियता नहीं दिखाई थी।

भाजपा की अंदरूनी कलह और ‘भितरघात' को भांपना
दतिया में भाजपा ने जब पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा, तो पार्टी के भीतर असंतोष सुलग उठा था। पत्रकार रंजन कहते हैं कि इस मौके की नजाकत को जीतू पटवारी और कांग्रेस हाईकमान ने बहुत ही बारीकी से भांपा। पटवारी ने स्थानीय स्तर के समीकरणों को साधते हुए और नाराज गुटों के बीच सही तालमेल बैठाते हुए कांग्रेस की जीत की जमीन तैयार की। कूटनीति पूरी तरह सफल रही।

‘25 मंत्री, 50 करोड़ और दिग्गजों का डेरा’ बनाम जीतू और उनके नेताओं का आत्मविश्वास चुनाव के केंद्र में थे। चुनाव परिणाम के बाद जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस आक्रामक अंदाज में बयान दिया, उसने सियासी पारे को और बढ़ा दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि सरकार ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी, मंत्रियों की फौज और बड़े दिग्गजों का डेरा था, लेकिन जनता ने अहंकार को नकार दिया।

शुरुआती चरणों में जब रुझान कांग्रेस के खिलाफ दिख रहे थे, तब भी जीतू पटवारी और पार्टी का मैदानी अमला डटा रहा और अंततः कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने शानदार वापसी करते हुए बाजी पलट दी।

दतिया उपचुनाव की यह जीत केवल एक सीट बचाने भर की नहीं है, बल्कि यह संगठन में जीतू पटवारी के नेतृत्व की मुहर बन गई है। लगातार सियासी दबाव के बीच जिस तरह उन्होंने हारी हुई बाजी को अपने पक्ष में मोड़ा है, उसने प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंक दिया।

यह परिणाम साबित करता है कि जीतू पटवारी की ग्राउंड-लेवल स्ट्रैटेजी और सटीक राजनीतिक गोटियां बिछाने की कला अब मध्य प्रदेश कांग्रेस की दिशा तय करने में सबसे बड़ा हथियार बन चुकी है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 8 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 9 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 9 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 9 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 10 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 10 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 10 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 10 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 10 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 10 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 10 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 11 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 11 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!