खबर
Top News

युगपुरुष श्रीराम का धरा-अवतरण: चैत्र नवमी की पावन बेला और मर्यादा का अनंत विस्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मार्च 2026, 12:32 pm
शेयर करें:
युगपुरुष श्रीराम का धरा-अवतरण

खुलासा फर्स्ट, हेमंत उपाध्याय।
समय के अनंत प्रवाह में कई सभ्यताएं आईं और ओझल हो गईं, लेकिन एक नाम ऐसा है जो अनगिनत सालों से भारत की धड़कन बना हुआ है- यह नाम है- 'राम'। राम केवल दो अक्षरों का शब्द नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता का वह व्याकरण है जिसके बिना हमारे संस्कार अधूरे हैं। 26 मार्च की दोपहर जब चैत्र की सुनहरी धूप अयोध्या की गलियों से लेकर इंदौर के हृदयस्थल ऐतिहासिक राजवाड़ा तक बिखरेगी, तब घड़ी की सुइयां केवल समय नहीं बताएंगी, बल्कि उस अलौकिक क्षण की गवाह बनेंगी जब 'मर्यादा' ने मनुष्य का चोला पहनकर इस धरती पर कदम रखा था। अलग-अलग पंचांगों और मतभिन्नता के कारण इस बार 26 और 27 मार्च यानी  दो दिन रामनवमी मनाई जाएगी।

तिथि को लेकर अलग-अलग राय
पंडितों के अनुसार  चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि महत्वपूर्ण होती है। जहां एक ओर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है, तो दूसरी ओर इस दिन श्री हरि विष्णु के सातवें अवतार भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल नवमी तिथि दो दिन होने के कारण असमंसज है कि किस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्मोत्सव मनाया जाए। पंचांग धर्मसिंधु, निर्णय सिंधु के अनुसार रामनवमी के दिन श्री राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था। इसी कारण रामनवमी का पर्व 26 मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि कुछ लोग इस पर्व को अगले दिन मनाएंगे।

चैत्र नवरात्रि का समापन भी
अलग-अलग ज्योतिषियों और पंडितों से चर्चा का सार यह निकला कि रामनवमी केवल एक जन्मदिन नहीं है, यह चैत्र नवरात्रि का समापन है। अध्यात्म कहता है कि जब तक व्यक्ति अपनी आंतरिक शक्ति (नवदुर्गा) को जाग्रत नहीं करता, तब तक उसके भीतर 'राम' (विवेक) का उदय नहीं हो सकता। यह पर्व हमें सिखाता है कि शक्ति का उपयोग सदैव मर्यादा और शांति की स्थापना के लिए होना चाहिए।

ग्रहों ने लिखी दुर्लभ इबारत
पंडितों के अनुसार इस साल पंचांग के पन्नों पर ग्रहों ने एक दुर्लभ इबारत लिखी है। जब चैत्र शुक्ल नवमी का सूर्य उदित होगा तो वह अपने साथ 'शोभन योग' की आभा लेकर आएगा। दोपहर में नवमी तिथि में जब सूर्य अपने उच्चतम शिखर पर होगा, ठीक उसी समय प्रभु श्रीराम का अवतरण काल रहेगा।

साक्षात् विष्णु जी ने भगवान राम के रूप में लिया जन्म
त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर साक्षात् विष्णु जी ने भगवान राम के रूप में सातवें अवतार के रूप में जन्म लिया था।  गोस्वामी तुलसीदास जी ने 'रामचरितमानस' में इसका अद्भुत वर्णन किया है। इस दिन दोपहर 12 बजे (मध्याह्न) जब सूर्य अपने शिखर पर होता है, तब रामलला का प्राकट्य हुआ था, इसीलिए मुख्य पूजा इसी समय की जाती है। यह दोपहर हमें याद दिलाएगी कि 'मर्यादा' का अर्थ स्वयं को बांधना नहीं, बल्कि स्वयं को 'गढ़ना' है। रामनवमी पर केवल उपवास रखना पर्याप्त नहीं है।

शक्ति और शांति का समन्वय ही मूल मंत्र
इस दिन 'शिववास योग' का होना यह संकेत देता है कि शक्ति और शांति का समन्वय ही मूल मंत्र है। शाम होते-होते 'सर्वार्थ सिद्धि' और 'रवि योग' का सक्रिय होना उन साधकों के लिए वरदान है जो जीवन में नई शुरुआत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ग्रह-गोचरों की गणना बताती है कि इस रामनवमी पर मेष राशि में शुक्र का प्रवेश और गुरु-चंद्र की युति से 'गजकेसरी राजयोग' बन रहा है।

पुराणों के आईने में ' भगवान श्रीराम'
पद्म पुराण में भगवान राम 'नाम' की महिमा का शिखर है। महादेव स्वयं कहते हैं कि राम का एक नाम विष्णु सहस्रनाम के तुल्य है। अग्नि पुराण राम को एक महान 'नीतिज्ञ' और धनुर्धारी योद्धा के रूप में पेश करता है, जो धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाने से नहीं हिचकते। श्रीमद्भागवत व विष्णु पुराण में राम 'मर्यादा पुरुषोत्तम' हैं। वे सिखाते हैं कि एक आदर्श पुत्र और राजा बनने के लिए त्याग की पराकाष्ठा क्या होती है।

राम का धैर्य एक मनोवैज्ञानिक औषधि की तरह
आज के दौर में जहाँ जरा सी असफलता युवाओं को अवसाद की ओर धकेलती है, वहाँ राम का धैर्य एक मनोवैज्ञानिक औषधि की तरह है। निषादराज को गले लगाना और शबरी के जूठे बेर खाना- यह उस दौर की 'सोशल इंजीनियरिंग' थी जिसने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ा। राम कल भी सत्य थे, आज भी समाधान हैं और आने वाले कल की सबसे बड़ी प्रेरणा रहेंगे। आइए, इस रामनवमी पर हम केवल दीप न जलाएं, बल्कि राम के उस शील को आत्मसात करें जिसने पत्थर को भी पानी पर तैरा दिया था।


संबंधित समाचार

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला
Top News

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

1 minute ago
इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट
Top News

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

15 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

26 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

30 minutes ago
बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत
Top News

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

42 minutes ago
सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

42 minutes ago
मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद
Top News

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

about 1 hour ago
सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Top News

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

about 1 hour ago
मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल
Top News

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

about 1 hour ago
सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव
Top News

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

about 1 hour ago
स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए
Top News

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या
Top News

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

about 2 hours ago
इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर
Top News

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

about 2 hours ago
मस्जिद पर चला बुलडोजर
Top News

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

about 2 hours ago
पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह
Top News

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

about 2 hours ago
करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

about 3 hours ago
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!