खबर
Top News

बेटी ने अब विवाद को दी हवा: वरिष्ठ नेता के साथ व्यवहार पर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र; मामले को बताया सोची-समझी साजिश, निष्पक्ष जांच की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अप्रैल 2026, 12:35 pm
शेयर करें:
बेटी ने अब विवाद को दी हवा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में हुई एक कथित अपमानजनक घटना ने अब राजनीतिक और सार्वजनिक विमर्श में बड़ा रूप ले लिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन (सत्तन गुरु) के साथ हुए व्यवहार को लेकर उनकी बेटी कनुप्रिया सत्तन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विस्तृत खुला पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम को “सोची-समझी साजिश” बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सीट आरक्षित थी
29 मार्च को इंदौर के दशहरा मैदान में आयोजित एक बड़े सरकारी कार्यक्रम में, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि थे, सत्तन गुरु को मंच पर आमंत्रित अतिथियों की सूची में शामिल किया गया था। जानकारी के अनुसार, 69 अतिथियों की सूची में उनका नाम 26वें स्थान पर था और उनके लिए सीट भी आरक्षित थी।

बदल गई स्थिति
लेकिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थिति बदल गई। उनकी सीट से नाम की पर्ची गायब थी और एक कार्यकर्ता ने उन्हें यह कहकर मंच पर जाने से रोक दिया कि सूची में उनका नाम नहीं है। इस अप्रत्याशित स्थिति से आहत होकर सत्तन गुरु कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही वापस लौट गए।

बेटी ने कही यह बात
अपने पत्र में कनुप्रिया सत्तन ने इस पूरे घटनाक्रम को एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताया। उनका कहना है कि यह केवल व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध कृत्य है। पूर्व निर्धारित सूची में नाम होने के बावजूद अंतिम समय में पर्ची हटाना संदेहास्पद है और इसका उद्देश्य मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विवाद और असहजता पैदा करना हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह सब किसी “मुख्यमंत्री-विरोधी” तत्व के इशारे पर किया गया हो सकता है, ताकि राजनीतिक संदेश दिया जा सके।

गंभीर माना चाहिये इस घटना को
कनुप्रिया ने अपने पत्र में यह भी रेखांकित किया कि उनके पिता ने वर्षों तक भाजपा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई है। संगठन, विचारधारा और राष्ट्रहित के लिए उनके योगदान को देखते हुए इस प्रकार का व्यवहार और भी गंभीर माना जाना चाहिए।

राजनीतिक हलचल हुई तेज
घटना के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई। भाजपा की ओर से शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा स्वयं सत्तन गुरु के घर पहुंचे और माफी की बात कही। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फोन कर खेद जताया और इसे “तकनीकी गलती” बताया। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने सत्तन गुरु से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और भाजपा पर तीखा हमला बोला।

जाना-माना नाम हैं सत्तन
सत्यनारायण सत्तन इंदौर की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। वे पूर्व विधायक रह चुके हैं और राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के कवि के रूप में भी उनकी पहचान है। उनकी बेटी कनुप्रिया सत्तन दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हैं और फरवरी 2026 में कांग्रेस में शामिल होने के बाद से सक्रिय राजनीतिक भूमिका में नजर आ रही हैं।

अब जांच की प्रतीक्षा
यह मामला अब केवल एक कार्यक्रम की अव्यवस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक प्रतिष्ठा, आंतरिक खींचतान और लोकतांत्रिक शिष्टाचार के बड़े सवालों से जुड़ गया है। अब देखना यह है कि क्या इस मामले में निष्पक्ष जांच होती है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाती है या नहीं।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 1 hour ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 1 hour ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 2 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 2 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 2 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 2 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 3 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 3 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 3 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 3 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 3 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 3 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 4 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 4 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 4 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!