दतिया का दंगल: सत्ता की बेदर्द बिसात और नरोत्तम मिश्रा के आंसू; जब अपनों के ही चक्रव्यूह में घिर गया राजनीति का ‘चाणक्य’
KHULASA FIRST
संवाददाता

नरोत्तम के आंसुओं ने फिर साबित किया- राजनीति किसी की सगी नहीं होती
हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजनीति के खेल में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता, यह जुमला पुराना है। नया सच यह है कि राजनीति में आपका अपना रसूख भी कभी स्थायी नहीं होता। मध्य प्रदेश की सियासत में ‘गब्बर' और ‘चाणक्य' जैसे भारी-भरकम विशेषणों से नवाजे जाने वाले भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ दतिया के रण में जो कुछ हुआ, वह सत्ता के इसी बेदर्द चरित्र का नया अध्याय है।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के इस नाटकीय घटनाक्रम ने एक झटके में यह साफ कर दिया कि आलाकमान के फैसलों के आगे अतीत की वफादारियां और दशकों का कद कितनी बेबसी से घुटने टेक देता है। टिकट कटने की खबर जितनी अप्रत्याशित थी, उसके बाद दतिया की सड़कों पर उबला जनाक्रोश, हिंसक प्रदर्शन और पथराव उतना ही विस्फोटक रहा।
इस पूरे सियासी ड्रामे की सबसे मार्मिक और चौंकाने वाली तस्वीर नामांकन के दिन सजी चुनावी सभा में देखने को मिली। जो नेता कल तक भोपाल से लेकर दिल्ली तक अपनी कड़क आवाज और आक्रामक बयानों के लिए जाना जाता था, जिसके इशारे पर कभी सूबे की प्रशासनिक मशीनरी थर्राती थी, वही नरोत्तम मिश्रा मंच पर माइक थामते ही भीतर तक टूट गए। अपनों के बीच जब दर्द छलका, तो शब्द छोटे पड़ गए और आंखें नम हो गईं।
राजनीति के इस कड़क चेहरे के आंसू देखकर वहां मौजूद समर्थकों की सांसें थम गईं। वे आंसू सिर्फ एक टिकट छूटने की टीस नहीं थे, बल्कि उस राजनीतिक अकिंचनता का अहसास थे, जो सत्ता की मखमली दीवारों के पीछे अक्सर बड़े-बड़े दिग्गजों को झेलनी पड़ती है।
यह वही दतिया है, जिसे कभी नरोत्तम मिश्रा की मर्जी के बिना पत्ता न हिलने वाले अभेद्य किले के रूप में देखा जाता था, लेकिन उपचुनाव की इस बिसात ने साबित कर दिया कि जब संगठन का पहिया घूमता है, तो वह सबसे पहले बड़े चेहरों की जमीन ही नापता है।
समर्थकों का गुस्सा और पथराव अपनी जगह है, लेकिन दिल्ली और भोपाल के बंद कमरों में लिखी गई इस पटकथा ने नरोत्तम को यह कड़वा सबक सिखा दिया है कि वक्त बदलते ही वफादारियों के मायने बदल जाते हैं।
मंच पर रोते हुए नरोत्तम मिश्रा की यह तस्वीर मध्य प्रदेश की चुनावी तारीखों में लंबे समय तक याद रखी जाएगी, जो बिना कुछ बोले हर उभरते नेता को यह चेताती रहेगी कि सियासत की धूप बहुत बेदर्द होती है,यहां छांव की गारंटी कोई भी आलाकमान नहीं दे सकता।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!