सावन सोमवार और नागपंचमी का संयोग: आधी रात से 24 घंटे होंगे दर्शन; शिव-पार्वती के साथ नागदेव का दुर्लभ स्वरूप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी का पर्व इस बार 17 अगस्त को एक साथ पड़ रहा है। इस विशेष संयोग पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट 16 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 17 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक 24 घंटे के लिए खोले जाएंगे
साल में केवल एक बार खुलते हैं पट
भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन साल में केवल एक बार नागपंचमी के दिन होते हैं। इसी कारण देशभर से श्रद्धालु इस दुर्लभ दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं।
इस बार नागपंचमी के साथ सावन सोमवार और भगवान महाकाल की सवारी होने से प्रशासन ने भीड़ और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
आधी रात को पट खुलेंगे, होगा प्रथम पूजन
16 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे भगवान नागचंद्रेश्वर के प्रथम पूजन की प्रक्रिया शुरू होगी। मध्यरात्रि 12 बजे पट खुलने के बाद श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन और अभिषेक करेंगे। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
प्रथम पूजन के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू होंगे और लगातार 24 घंटे तक भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन किए जा सकेंगे।
तीन बार होगी विशेष पूजा
नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर की त्रिकाल पूजा की परंपरा है। पहली पूजा 16 अगस्त की मध्यरात्रि पट खुलने के बाद होगी।
दूसरी पूजा 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे अखाड़े की ओर से की जाएगी। शाम को भगवान महाकाल की संध्या आरती के बाद महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी और पुरोहित भगवान नागचंद्रेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।
सामान्य दर्शन के लिए यह रहेगा मार्ग
सामान्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का प्रवेश कर्कराज पार्किंग स्थित प्रवेश द्वार से निर्धारित किया गया है। यहां से श्रद्धालु भील समाज धर्मशाला, गोंड मोहल्ला, चारधाम, हरसिद्धि चौराहा और बड़ा गणेश होते हुए प्रवेश द्वार क्रमांक-4 से मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे।
इसके बाद विश्रामधाम होते हुए भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन होंगे। दर्शन के बाद श्रद्धालु प्रीपेड बूथ से बाहर निकलकर 24 खंबा रोड के रास्ते वापस कर्कराज की ओर जाएंगे।
शीघ्र दर्शन के लिए अलग व्यवस्था
शीघ्र दर्शन की व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं का प्रवेश हरसिद्धि पाल की ओर से होगा। श्रद्धालु बड़ा गणेश मार्ग से प्रवेश द्वार क्रमांक-5 से मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे।
यहां से विश्रामधाम होते हुए नागचंद्रेश्वर के दर्शन किए जा सकेंगे। दर्शन के बाद प्रीपेड बूथ से निकासी कर 24 खंबा रोड के रास्ते श्रद्धालु हरसिद्धि पाल की ओर लौटेंगे।
महाकाल के सामान्य दर्शन की व्यवस्था
श्री महाकालेश्वर भगवान के सामान्य दर्शन के लिए प्रवेश त्रिवेणी संग्रहालय स्थित त्रिवेणी प्रवेश द्वार से रहेगा। श्रद्धालु नंदी द्वार, मानसरोवर फैसिलिटी, गणेश मंडप और कार्तिक मंडप होते हुए दर्शन मार्ग पर पहुंचेंगे।
दर्शन के बाद एंबुलेंस गेट से निकासी और पिनाकी द्वार से बाहर निकलने की व्यवस्था रहेगी। शीघ्र दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का प्रवेश नीलकंठ द्वार से निर्धारित किया गया है।
तीसरी मंजिल पर विराजमान हैं नागचंद्रेश्वर
भगवान नागचंद्रेश्वर का मंदिर महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है। यहां भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नागदेव के स्वरूप की दुर्लभ प्रतिमा स्थापित है।
प्रतिमा में भगवान शिव नाग के फन पर विराजमान दिखाई देते हैं। शिवजी के गले और भुजाओं पर भी नाग लिपटे हुए हैं। प्रतिमा के साथ नंदी और सिंह की आकृतियां भी दिखाई देती हैं। नागपंचमी पर इस प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं।
महाकाल मंदिर के तीन खंडों में एक है नागचंद्रेश्वर मंदिर
श्री महाकालेश्वर मंदिर का शिखर तीन खंडों में विभाजित है। सबसे नीचे भगवान महाकालेश्वर, दूसरे खंड में ओंकारेश्वर और तीसरे खंड में भगवान नागचंद्रेश्वर का मंदिर स्थित है।
मंदिर के इतिहास को लेकर मान्यता है कि परमार राजा भोज ने करीब 1050 ईस्वी में इसका निर्माण कराया था। बाद में 1732 में सिंधिया शासनकाल में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। नागचंद्रेश्वर की प्रतिमा को नेपाल से लाकर यहां स्थापित किए जाने की भी मान्यता है।
बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर
वृद्ध, दिव्यांग और निःशक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। जूता स्टैंड और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के आसपास व्हीलचेयर उपलब्ध रहेंगी। इनके संचालन के लिए शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
पेयजल और जूता स्टैंड की व्यवस्था
दर्शन मार्ग पर भीड़ को देखते हुए भील समाज धर्मशाला, झालरिया मठ सहित चयनित स्थानों पर अस्थायी जूता स्टैंड बनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में जगह-जगह पानी की बोतल और नाद के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी।
नागपंचमी, सावन सोमवार और महाकाल की सवारी एक साथ
इस बार नागपंचमी और सावन का तीसरा सोमवार एक ही दिन पड़ रहा है। इसी दिन भगवान महाकाल की सवारी भी नगर भ्रमण पर निकलेगी।
ऐसे में नागचंद्रेश्वर के 24 घंटे दर्शन, सावन सोमवार और महाकाल की सवारी के कारण उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन के सामने भीड़ प्रबंधन, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सबसे बड़ी चुनौती रहेगी।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!