खबर
Top News

‘बंग-जंग’ का आगाज: बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान सुबह 5 बजे से लगी कतारें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अप्रैल 2026, 4:03 pm
शेयर करें:
‘बंग-जंग’ का आगाज

प. बंगाल में पहले चरण की वोटिंग शुरू, तमिलनाडु में आज ही पूर्ण मतदान

पश्चिम बंगाल में मात्र 3 घंटे में ही हो गया 22 फीसदी से ज्यादा मतदान, हुमायूं का विरोध

भाजपा को सत्ता में आने का भरपूर भरोसा, तृणमूल का आत्मविश्वास चरम पर

सुरक्षा के इंतजामों का असर, बंपर वोटिंग की तरफ बढ़ रहा बंगाल, मतदान केंद्रों पर भारी भीड़

तमिलनाडु में आज एक ही दिन में मुकम्मल हो जाएगा चुनाव, दिल्ली बनाम चैन्नई का शोर ज्यादा

डीएमके व एआईडीएमके के बीच फिल्म स्टार विजय ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला, भाजपा भी उम्मीद से

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बंग की जंग, यानी पश्चिम बंगाल के सियासी युद्ध का आज आगाज हो गया। जंग का ये पहला चरण है। पहले दौर की ये चुनावी लड़ाई सूबे के 16 अहम जिलों में अलसुबह से छिड़ी हुई हैं। इनमें ज्यादातर जिले सियासत के लिहाज से मुस्लिम बहुल व संवेदनशील हैं। बावजूद इसके अलसुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का एक तरह से सैलाब उमड़ पड़ा है। बंगाल की इस पहले दौर की चुनावी सियासत में कई दिग्गज नेताओं की राजनीति दांव पर लगी है।

घुसपैठ, धर्मांतरण, डेमोग्राफी में बदलाव, महिला आरक्षण, गुंडागर्दी जैसे तमाम गर्मागर्म मुद्दों को लेकर हो रहे पश्चिम बंगाल का ये चुनाव बंपर वोटिंग की तरफ बढ़ता नज़र आ रहा हैं। सुरक्षा के जबरदस्त बंदोबस्त व केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी संख्या में तैनाती भयमुक्त चुनाव की तस्वीर सामने ला रहे हैं।

महज 3 घंटे में बंगाल में 22 से 25 प्रतिशत तक मतदान होने की जानकारी आ रही है। अगर ये ही ट्रेंड रहा तो इस बार पश्चिम बंगाल में पहले दौर के मतदान का प्रतिशत 80 फीसदी तक पहुंच सकता है।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव हो रहा है। आज 16 जिलों की 152 सीटों पर चुनाव की शुरुआत हुई। खबर लिखे जाने तक किसी भी जिले से कोई बड़ी हिंसा की घटना की खबर सामने नहीं आई। अन्यथा अब तक पश्चिम बंगाल का चुनावी मिजाज रहा है कि वोटिंग की शुरुआत के साथ ही हिंसक झड़प की भी शुरुआत हो जाती थी। आज जिन दिग्गज नेताओं की चुनावी तकदीर दांव पर लगी है उनमें बाबरी मस्जिद को पुनः बनाने का दावा करने वाले हुमायूं कबीर से लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीररंजन चौधरी शामिल हैं।

दिल्ली की राजनीति करने वाले अधीररंजन दो दशक बाद राज्य का चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की ही राज्यसभा सांसद मौसम नूर, भाजपा के दिग्गज नेता दिलीप घोष, निशीथ प्रमाणिक, शुभेंदु अधिकारी की प्रतिष्ठा भी पहले दौर के मतदान में दांव पर लगी हुई है।

इसके अलावा पवित्रा कर, उदयन गुहा जैसे नेता भी मैदान में हैं। सुबह से ही इन नेताओं के इलाकों में चुनावी हलचल ज्यादा है और राजनीति का पारा मौसम के लिहाज से सुबह से ही चढ़ा हुआ है।

पहले दौर में जिन 16 जिलों में चुनाव हो रहा है, उनमें मेदिनीपुर पश्चिम, मेदिनीपुर पूर्व, मालदा, झाड़ग्राम, पुरुलिया, अलीपुरद्वार, कालिम्पोंग, दार्जिलिंग, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर अहम जिले हैं।

इनमें से ज्यादातर जिले संवेदनशील हैं। मुस्लिम वोटर्स के लिहाज से तृणमूल कांग्रेस के लिए अहम इन जिलों में भाजपा सनातन बचाने के नाम से चुनावी मैदान में है।

पहले दौर की वोटिंग में 1478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 3.6 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 1 करोड़ 85 लाख पुरुष व 1 करोड़ 76 लाख महिला मतदाता शामिल हैं।

पहले दौर के मतदान में 565 थर्ड जेंडर भी वोट डालेंगे। सुबह 11 बजे तक हुए मतदान में हुमायूं कबीर व तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के समाचार हैं। हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद में धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा।

दक्षिण भारत में राजनीति के लिहाज से सबसे अहम राज्य तमिलनाडु में आज एक ही दौर में मुकम्मल चुनाव हो रहा है। यहां की सभी 234 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे तक 18 फीसदी के लगभग मतदान हो चुका था।

2021 की तुलना में ये 4 फीसदी ज्यादा है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चैन्नई में वोट डाला। अभिनेता रजनीकांत व अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने निकले तमिल सुपर स्टार विजय ने भी वोटिंग की।

इस सूबे में सीएम स्टालिन के साथ उनके बेटे उदयनिधि की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। इसके अलावा एआईडीएमके के पी. संथाना कृष्णन, अदिराजाराम, डीएमके के आरडी शेखर, टीवीके उम्मीदवार व तमिल सुपर स्टार विजय के अलावा के. पलनासामी व काशी सी. जैसे नेताओं की तकदीर का फैसला होने जा रहा है। फिल्म अभिनेता विजय की फैन फॉलोइंग पर सबकी नजरें हैं कि वह क्या वोटिंग में भी नजर आएगी? भाजपा भी उम्मीद से है कि उसका प्रदर्शन दो अंकों तक पहुंचे।

इस बार तमिलनाडु के चुनाव में दिल्ली बनाम चैन्नई का शोर आखिरी दौर में ज्यादा नजर आया। बताते हैं ये शोर सत्तारूढ़ दल के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होने जा रहा है। दिल्ली की राजनीति में उत्तर बनाम दक्षिण के कथित टकराव के मुद्दे ने इस चुनाव का रंग बदल दिया है।

संसद में काले कपड़े पहनकर आए सांसदों ने अपने राज्य में ये संदेश देने की कोशिश की कि केंद्र सरकार परिसीमन के जरिये तमिलनाडु का हक मारने जा रही है। अब यह तो परिणाम ही बताएंगे कि ये मुद्दा असरकारी रहा या नहीं? आमतौर पर यहां चुनाव शांतिपूर्ण ही रहता है और सुबह 11 बजे तक राज्य का ये ही सियासी मिजाज कायम है।

संबंधित समाचार

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल
Top News

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

21 minutes ago
खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

25 minutes ago
जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

about 1 hour ago
जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार
Top News

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

about 1 hour ago
मार्च की डेडलाइन बीती
Top News

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

about 1 hour ago
सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

about 1 hour ago
‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक
Top News

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

about 1 hour ago
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

about 2 hours ago
रास्ता बताना पड़ा भारी
Top News

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

about 2 hours ago
बिल्डिंग हादसा
Top News

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

about 2 hours ago
राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी
Top News

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

about 2 hours ago
तेज रफ्तार का कहर
Top News

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 20 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 20 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 21 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 21 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 21 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!