नर्मदा के चौथे चरण से बुझेगी शहर की प्यास: 2050 की जरूरतों पर फोकस; इंदौर निगम का 8455 करोड़ का बजट पेश, जनता पर नया टैक्स नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह लेखा-जोखा वर्ष 2050 के इंदौर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। शहर अब मेट्रोपोलिटन रीजन के रूप में उद्योग-व्यापार का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। बजट का मुख्य आकर्षण नर्मदा प्रोजेक्ट का चौथा चरण है, जिसे 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे शहर को 450 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिलेगा। जलूद में सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है, जिससे बड़ी बचत होगी।
सरकारी दस्तावेजों को डिजिटल किया
शहर के बुनियादी विकास के लिए मास्टर प्लान की 23 सड़कों का निर्माण और नई सीवरेज लाइनें बिछाने का काम प्राथमिकता पर रहेगा। चंदन नगर ब्रिज का काम शुरू हो गया है और सरकारी दस्तावेजों को डिजिटल कर दिया गया है।
कचरा प्रबंधन को लेकर इंदौर एशिया का सबसे बड़ा बायो प्लांट विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। चिड़ियाघर को ‘जीरो वेस्ट’ बनाने के साथ ही फिश एक्वेरियम के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। पुराने कपड़ों से धागा बनाने का काम भी शुरू किया गया है।
नगर निगम मुख्यालय के अटल सदन (अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह) में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। वंदे मातरम गान के साथ शुरू हुए इस सत्र में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 8455 करोड़ की आय और 8443 करोड़ के व्यय वाला ई-बजट पेश किया।
महापौर के कार्यकाल के इस चौथे बजट में शहरवासियों पर किसी भी तरह का नया कर नहीं लगाया गया है। बजट बैठक के दौरान सभापति मुन्नालाल यादव, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, सांसद शंकर लालवानी, नगर निगम प्रतिनिधि कपिल जैन, विशाल गिडवानी सहित महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद और नेता प्रतिपक्ष दल के सदस्य मौजूद थे।
हर वार्ड में योग शेड बनाए जाएंगे
उन्होंने बताया कि खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कबीटखेड़ी, नंदानगर और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। क्षेत्र क्रमांक 4 में निर्माण की जिम्मेदारी आईडीए की होगी।
इसके अलावा शहर के हर वार्ड में योग शेड बनाए जाएंगे। पशु संरक्षण के लिए महू क्षेत्र में 10 हजार गोवंश की क्षमता वाली आधुनिक गोशाला बनाई जा रही है।
स्वच्छता के मामले में इंदौर इस बार देपालपुर के साथ मिलकर फिर से नंबर वन बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!