जय महाकाल के जयकारों से गूंजा शहर: रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा महाकाल; तीसरी सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्रावण माह के तीसरे सोमवार पर राजाधिराज बाबा महाकाल की तीसरी सवारी सोमवार को भक्तिभाव और उल्लास के साथ निकाली गई। रजत पालकी में सवार बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। सवारी के दौरान पूरा शहर हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयघोष से गूंज उठा। लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
वैदिक मंत्रों के बीच हुआ पूजन, फिर निकली सवारी
महाकाल मंदिर के सभामंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा महाकाल के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन किया गया। शाम करीब 4 बजे बाबा महाकाल रजत पालकी में विराजित होकर मंदिर से नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए। जैसे ही पालकी बाहर आई, मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
शिप्रा तट पर हुआ पूजन और अभिषेक
सवारी के महाकाल द्वार पहुंचने पर सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ी ने बाबा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद सवारी निर्धारित मार्गों से होते हुए शिप्रा नदी के तट पर पहुंची। यहां विधि-विधान से शिप्रा नदी का पूजन किया गया और बाबा महाकाल का शिप्रा जल से अभिषेक किया गया।
इसके बाद बाबा महाकाल की सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची।
भजन मंडलियों और पुलिस बैंड ने बांधा माहौल
सवारी में सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस बैंड, भजन मंडलियां और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्त ढोल-नगाड़ों और भजनों पर झूमते हुए बाबा की भक्ति में लीन नजर आए।
बाबा के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब
सावन के पवित्र महीने में हर सोमवार निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी का विशेष महत्व माना जाता है। बाबा की एक झलक पाने के लिए सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
कई भक्तों ने पुष्पवर्षा कर बाबा का स्वागत किया तो कई भाव-विभोर होकर दर्शन करते नजर आए। मान्यता है कि श्रावण-भादौ मास में स्वयं महाकाल राजा के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलते हैं। यही कारण है कि सवारी के दौरान भक्तों में अद्भुत आस्था और उत्साह देखने को मिलता है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!