नदी में जा गिरी बस: अब तक गई इतने लोगों की जान; जानिये कैसे हुआ यह हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बांग्लादेश के राजबाड़ी जिला में हुए दर्दनाक बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी बस दाउलतदिया घाट पर फेरी में चढ़ते वक्त पद्मा नदी में जा गिरी।
फायर सर्विस के अनुसार, 23 शव बस के भीतर से निकाले गए, जिनमें 11 महिलाएं, 7 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद 8 लोगों को जीवित बचाया गया था, लेकिन उनमें से 2 महिलाओं की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। कुछ अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है। बस में कुल लगभग 40 यात्री सवार थे। यह घटना बुधवार शाम को हुई थी, जब शुरुआती रिपोर्ट में केवल 2 मौतों की पुष्टि हुई थी।
बांग्लादेश में नदियों को पार करने के लिए वाहनों को फेरी के जरिए ले जाया जाता है, जो बड़े नाव या जहाज के रूप में होती है। हादसे के बाद तारिक रहमान ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस को फेरी पर चढ़ाते समय ड्राइवर का नियंत्रण अचानक छूट गया और कुछ ही सेकंड में बस नदी में गिर गई। हादसे के बाद कई यात्रियों ने तैरकर बाहर निकलने की कोशिश की।
रेस्क्यू अभियान में फायर सर्विस की चार टीमों और 10 गोताखोरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सेना, पुलिस, कोस्टगार्ड, BIWTC और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर काम किया। कुल 25 मृतकों में से 22 शव फायर सर्विस ने निकाले, 2 लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई, जबकि एक शव नौसेना के गोताखोरों ने बरामद किया।
मृतकों में अधिकांश की पहचान कर ली गई है, जिनमें महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद प्रशासन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
इस समिति की अगुवाई एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट उचेन मेय कर रहे हैं। इसमें पुलिस, फायर सर्विस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हैं। कमेटी को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने ‘हमजा’ नामक जहाज की मदद से आधी रात को बस को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद फायर सर्विस और कोस्टगार्ड के गोताखोर, सेना और पुलिस के सहयोग से लापता लोगों की तलाश में जुटे रहे।
अधिकारियों के अनुसार, बस ढाका जा रही थी। इसमें सवार कई यात्री ईद की छुट्टियां खत्म होने के बाद राजधानी लौट रहे थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में कई लोग एक ही परिवार के थे। कुछ यात्री बस के बाहर खड़े होने की वजह से बच गए, जबकि उनके परिजन अंदर ही फंसे रह गए।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!