खबर
Top News

बज गया प्रतिष्ठित क्लब के चुनाव का बिगुल: सरगर्मी हुई तेज; मौजूदा पदाधिकारियों की पैनल तैयार, विरोधी खेमा असमंजस में, अब तीसरा गुट भी मैदान में

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 मार्च 2026, 1:22 pm
शेयर करें:
बज गया प्रतिष्ठित क्लब के चुनाव का बिगुल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जून में होने वाले चुनाव को लेकर क्लब की राजनीति पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। एक ओर जहां मौजूदा नेतृत्व का पैनल पूरी तरह तैयार है, वहीं दूसरी ओर विरोधी खेमे अब तक अंतिम रूप नहीं ले पाए हैं। इसी बीच तीसरे गुट की संभावित एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

दो बार जीत के बाद मैदान से बाहर वर्तमान नेतृत्व
मौजूदा चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। दरअसल, क्लब के संविधान के अनुसार कोई भी पदाधिकारी लगातार तीन बार चुनाव नहीं लड़ सकता।

इस बार खुद मैदान से बाहर
दोनों ने पिछले दो कार्यकाल में जीत दर्ज की थी, इसलिए इस बार वे खुद मैदान से बाहर हैं, लेकिन उनका पैनल पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर रहा है।

टीम गोरानी की पैनल पूरी तरह तैयार
गोरानी समर्थित पैनल ने अपने उम्मीदवार लगभग तय कर लिए हैं और प्रचार भी शुरू हो चुका है। इस पैनल से- चेयरमैन पद के लिए जितेंद्र उर्फ जीतू जैन, सचिव पद के लिए विजय कस्तूरी, सह सचिव के लिए तेजवीर जुनेजा और कोषाध्यक्ष के लिए रूपल पारिख का नाम है।

कार्यकारिणी के लिए ये नाम
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वैभव दुआ, गुनीत चड्ढा, राजेश तलवार और भारती बडोतिया के नाम सामने आ चुके हैं, जबकि एक नाम पर अंतिम सहमति बनना बाकी है।

पम्मी छाबड़ा का रुख अभी स्पष्ट नहीं
पूर्व चेयरमैन पम्मी छाबड़ा के पैनल को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। उनके समर्थकों और उम्मीदवारों की सूची का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, छाबड़ा का कहना है कि वे किसी पैनल या गुट का हिस्सा नहीं हैं और केवल क्लब के हित और संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से चेयरमैन पद के लिए मैदान में उतर रहे हैं। संभावना है कि उनके पैनल की घोषणा आने वाले कुछ दिनों में हो सकती है।

बागड़िया-सेठ की जोड़ी बढ़ा रही सस्पेंस
वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया पर इस समय सभी की नजरें टिकी हुई हैं। पहले चर्चा थी कि वे गोरानी पैनल का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन अब वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उनके साथ अतुल सेठ भी सक्रिय हैं, जो लंबे समय से सचिव पद के दावेदार माने जा रहे हैं।

अलग पैनल बनाने की दिशा में काम
दोनों मिलकर एक अलग पैनल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो चुनाव त्रिकोणीय हो सकता है, जिससे बाकी पैनलों की रणनीति प्रभावित होना तय है।

तीसरे पैनल से बढ़ सकती हैं मुश्किलें
यशवंत क्लब के चुनाव में आमतौर पर दो ही पैनलों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलता है। लेकिन यदि इस बार तीसरा पैनल मैदान में उतरता है, तो वोटों का बंटवारा तय है और इससे परिणाम अप्रत्याशित हो सकते हैं।

इस पर टिकी नजरें
फिलहाल सभी की नजरें पम्मी पैनल की घोषणा और बागड़िया गुट के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि मुकाबला दो तरफा रहेगा या फिर इस बार क्लब का चुनाव नए समीकरणों के साथ इतिहास रचेगा।

संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश
Top News

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

43 minutes ago
प्रधानमंत्री  मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन
Top News

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

about 1 hour ago
नीट विवाद पर बन सकती है सहमति
Top News

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

about 1 hour ago
छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला
Top News

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

about 2 hours ago
पुलिस में बंपर भर्ती
Top News

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

about 2 hours ago
उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
Top News

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

about 2 hours ago
कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब
Top News

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

about 2 hours ago
तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी
Top News

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

about 3 hours ago
जिला अस्पताल में बड़ा खेल
Top News

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

about 3 hours ago
70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
Top News

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

about 4 hours ago
पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च
Top News

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

about 4 hours ago
एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू'
Top News

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

about 5 hours ago
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

about 5 hours ago
समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट
Top News

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

about 5 hours ago
मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला
Top News

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

about 5 hours ago
शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध
Top News

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

about 5 hours ago
राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ
Top News

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

about 5 hours ago
लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों
Top News

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

about 5 hours ago
कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें
Top News

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!